Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वैक्सीनेशन का बना महा रिकॉर्ड, सोमवार को 80 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई, 15 लाख टीके लगाकर एमपी सबसे आगे
    Breaking News

    वैक्सीनेशन का बना महा रिकॉर्ड, सोमवार को 80 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई, 15 लाख टीके लगाकर एमपी सबसे आगे

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 22, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. नई गाइडलाइंस के मुताबिक वैक्सीनेशन शुरू होने के पहले दिन अब तक के सारे रिकॉर्ड टूट गए. सोमवार को 80 लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा चुका है. राज्यों से पूरा डेटा आने के बाद यह संख्या और बढऩे की उम्मीद है. cowin.gov.in पर दिए डेटा के मुताबिक, अब तक 80.96 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई है. इससे पहले 5 अप्रैल को 43 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी.

    रिकॉर्ड लोगों को वैक्सीन लगने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जताई. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि आज का रिकॉर्ड तोड़ वैक्सीनेशन खुश करने वाला है. कोरोना से लडऩे के लिए वैक्सीन हमारा सबसे मजबूत हथियार बना हुआ है. उन सभी को बधाई जिन्होंने टीका लगवाया. सभी फ्रंटलाइन वॉरियर्स को बधाई जिन्होंने सुनिश्चित किया कि इतने सारे लोगों को टीका लगे. वेल डन इंडिया.

    मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन

    cowin.gov.in के मुताबिक, सोमवार को सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन मध्यप्रदेश में हुआ है. यहां 15.43 लाख लोगों को टीका लगाया गया. यह किसी भी राज्य में एक दिन में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड है. इसके अलावा कर्नाटक में 10.67 लाख और यूपी में 6.74 लाख लोगों ने वैक्सीन लगवाई. दिल्ली में यह संख्या महज 76,216 रही.

    टीका लगवाने वालों की कुल संख्या 28 करोड़ के पार

    उधर, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में अब तक 28.33 करोड़ लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है. इनमें 23.27 करोड़ से ज्यादा को पहला और 5.05 करोड़ को दूसरा डोज लग चुका है. नई गाइडलाइंस के मुताबिक, अब 18 साल से ज्यादा उम्र के हर नागरिक को केंद्र सरकार की ओर से मुफ्त वैक्सीन लगाई जा रही है. देश में 16 जनवरी से वैक्सीनेशन की शुरुआत की गई थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article बिहार में अनलॉक-3: नीतीश सरकार से जारी की नई गाइडलाइन, जानिए कहां मिली छूट

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    June 23, 2026

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.