झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रघुवर दास ने आज सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास किया। इस अवसर पर उसने कहा कि योग भारतीय संस्कृति का मूल्य उपहार है, जो पूरी दुनिया को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रहा है। स्वस्थ, मन एवं शरीर के निर्माण के लिए योग को जीवन शैली का हिस्सा बनाने की जरूरत है। योग हमारे शरीर, मन और आत्मा को ऊर्जान्वित करता है। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम योगा फॉर वैलनेस है। कोरोना के समय बड़ी संख्या में लोगों ने योग के महत्व को समझा और इसे अपनाया है। योग को अपनाकर हम स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं।