Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्लेटफॉर्म टिकट पर पाबंदी से रेलवे को हुआ 150 करोड़ का नुकसान, आरटीआई से खुलासा
    Breaking News Headlines

    प्लेटफॉर्म टिकट पर पाबंदी से रेलवे को हुआ 150 करोड़ का नुकसान, आरटीआई से खुलासा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. कोरोना वायरस की महामारी के दौरान रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने का तरीका रेलवे के लिए नुकसान साबित हुआ है. सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत रेलवे ने जानकारी दी है और कहा है कि उसे प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद करने से इससे होने वाली कमाई में 94 प्रतिशत का घाटा हुआ है. वित्त वर्ष 2020-21 में प्लेटफॉर्म टिकट पर लगाई गई पाबंदी की वज से रेलवे को 150 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है. इस वित्त वर्ष में रेलवे को केवल 10 करोड़ रुपए की ही कमाई हुई है जबकि पिछले साल वित्त वर्ष 2019-20 में रेलवे ने प्लेटफॉर्म टिकट से 160 करोड़ रुपए की कमाई की थी.

    कोरोना की वजह से लोगों को रेलवे स्टेशन पर रोकने के लिए प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत पहले 50 रुपए की गई, फिर प्लेटफॉर्म के लिए टिकटों की बिक्री को बंद कर दिया गया था. रेलवे ने कहा कि उसने इस साल 2020-21 में केवल 10 करोड़ रुपए प्लेटफॉर्म टिकट से कमाया है.रेलवे को वित्त वर्ष 2020-21 में प्लेटफॉर्म टिकट नहीं बेचने से 150 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है.
    पिछले साल वित्त वर्ष 2019-20 में 160 करोड़ की हुई थी कमाई
    वित्त वर्ष 2019-20 में रेलवे ने प्लेटफॉर्म टिकट से 160.87 करोड़ रुपए की कमाई की थी और यह कमाई पिछले 5 सालों में इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा की कमाई थी. बता दें कि रेलवे ने पिछले साल मार्च में लगे राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बाद से यह कदम उठाया था और अभी भी प्लेटफॉर्म टिकट पर पाबंदी जारी है. अभी स्टेशन पर जिनके पास यात्रा का टिकट होता है, उन्हीं को प्रवेश मिल रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवाईफाई नेटवर्क से जुड़े श्रीनगर समेत कश्मीर घाटी के सभी 15 रेलवे स्टेशन: पीयूष गोयल
    Next Article 11 साल पहले हुई जनेश्वरी रेल हादसा में परिजनों ने जिसे मृत बताया वह जिंदा निकला, मुआवजा व नौकरी का लाभ ले चुके, सीबीआई जांच शुरू

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.