Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड सरकार द्वारा धान क्रय का भुगतान नहीं किये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसानों के संग खेतों में किया प्रदर्शन, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
    Breaking News झारखंड

    झारखंड सरकार द्वारा धान क्रय का भुगतान नहीं किये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसानों के संग खेतों में किया प्रदर्शन, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड सरकार द्वारा धान क्रय का भुगतान नहीं किये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसानों के संग खेतों में किया प्रदर्शन, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    जमशेदपुर। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों से क्रय किए गए धान का भुगतान नहीं किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश वयाप्त है। प्रदेश के किसानों से पिछले वर्ष क्रय किये गए धान का अब तक भुगतान नहीं किया गया है। किसानों को धान खरीदी के बदले पैसे का भुगतान नहीं किए जाने के विरोध में शुक्रवार को जमशेदपुर महानगर अंतर्गत विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पटमदा मंडल अंतर्गत बेलटांड़ चौक पर प्रखंड विकास कार्यालय परिसर के समीप खेत में महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव ने किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुचीराम बाउरी एवं किसानों के संग धरना-प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गूँजन यादव ने राज्य सरकार पर किसानों के प्रति उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों को समय पर खेती करने के लिए सरकार खाद, बीज, कृषि यंत्र उपलब्ध नहीं करा पा रही है। किसानों को मिलनेवाले बीज की खुलेआम कालाबाजारी जारी है। पिछले वर्ष क्रय किए धान का अभी तक भुगतान नही किया गया है। सरकार की इसी लचर कार्यशैली के विरोध में भाजपा प्रदेश के किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार किसानों को शीघ्र भुगतान नहीं करती तो भाजपा इस मुद्दे पर उग्र आंदोलन को बाध्य होगी।

    इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुचीराम बाउरी, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप महतो, प्रदेश किसान मोर्चा के सहकोषाध्यक्ष दीपू सिंह, पटमदा मंडल अध्यक्ष मंटू चरण दत्ता समेत बड़ी संख्या में किसान व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपाईयों ने किसानों के समर्थन में धरना दिया
    Next Article भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव पहुँचे भाजपा कार्यालय, महानगर के कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

    Related Posts

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    June 25, 2026

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राम मंदिर में ‘चांदी का कौवा चोरी’: अयोध्या के दान पर उठे गंभीर सवाल

    मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ: क्यों जरूरी है एक साझा लड़ाई?

    भरत तिवारी एनकाउंटर: पुलिस कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल, क्या मिलेगा न्याय?

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.