Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डेढ़ माह बाद नैनीताल में मां नयना देवी मंदिर के कपाट खुले
    Breaking News Headlines धर्म

    डेढ़ माह बाद नैनीताल में मां नयना देवी मंदिर के कपाट खुले

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नैनीझील किनारे बने मां नयना देवी मंदिर के कपाट डेढ़ महीने के बाद खुल गए हैं। मंदिर में लोगों को सामाजिक दूरी और सेनेटाइजर का प्रयोग करने के बाद ही प्रवेश दिया गया। श्रद्धालुओं की संख्या कम ही रही। हालांकि मां के भक्तों में 19 जून को मंदिर में प्रस्तावित 137वें स्थापना दिवस को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

    देश में फैले कोरोना संक्रमण को लेकर श्री मां नयना देवी अमर उदय ट्रस्ट ने दो मई को मंदिर के कपाट बंद कर दिए थे। मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर पूर्ण पाबंदी लगा दी गई थी, जिससे कोरोना संक्रमण को रोका जा सके। अब बुधवार को नयना देवी मंदिर के कपाट खोल दिए गए है। कपाट खोलने के बाद मंदिर को सेने टाइज कराया गया। मंदिर के कपाट खोलने से पहले धार्मिक अनुष्ठान किए गए। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया गया, लेकिन श्रद्धालुओं को सामजिक दूरी और सेनेटाइजर का प्रयोग करने के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी गई हैं। ट्रस्ट की ओर से मंदिर में कोविड नियमों का पालन करने के भी निर्देश दिए गए है। वहीं अब मंदिर के कपाट खोल दिए गए हैं, लेकिन आगामी 19 जून को प्रस्तावित 137वें स्थापना दिवस मनाने को लेकर श्रद्धालुओं में असमंजस की स्थिति बनी है। क्योंकि ट्रस्ट की ओर से पूर्व में ही स्थापना दिवस के कार्यक्रम नहीं किए जाने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में कोविड के दौर में यहां पहुंचने वाले भक्तों को व्यवस्थित रूप से दर्शन कराया जाना भी किसी चुनौती है। ट्रस्ट अध्यक्ष राजीव लोचन शाह ने बताया कि कोविड गाइडलाइन के अनुसार ही कार्यक्रम होंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउष्ट्रासन करने के 5 आसान स्टेप, शरीर के 3 हिस्से बनते हैं मजबूत
    Next Article झारखंड सरकार ने 2 लाख से अधिक किसानों का 980 करोड़ का कर्ज माफ किया

    Related Posts

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.