Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिन्दू ने 11 की उम्र में शुरू की थी मॉडलिंग, मोना डार्लिंग के नाम से बनी पहचान
    Headlines सिनेमा

    बिन्दू ने 11 की उम्र में शुरू की थी मॉडलिंग, मोना डार्लिंग के नाम से बनी पहचान

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    फिल्म ‘जंजीर’ में बिंदु ने ‘मोना’ का किरदार इतनी दमदारी से निभाया की उन्हें आज भी याद किया जाता है. इस फिल्म में उस दौर के एक्टर अजीत ने डॉन का रोल किया था. इस फिल्म में अजीत बिंदु के कैरेक्टर को ‘मोना डार्लिंग’ के नाम से ही बुलाते हैं.

    70 के दशक में बोल्ड और खूबसूरत, बिंदू का क्रेज था. जिस समय अच्छे परिवार की लड़कियों के लिए अभिनय में उतरना अनुचित माना जाता था, उस समय उन्होंने अपने बोल्ड और नेगेटिव किरदारों से अपना नाम बनाया. बॉलीवुड की ‘मोना डार्लिंग’ ने लोगों की प्रतिक्रिया के बारे में सोचे बिना नकारात्मक भूमिकाएं निभाकर इंडस्ट्री में खुद का मुकाम बनाया.
    प्रसिद्ध फिल्म प्रोड्यूसर नानूभाई देसाई और थिएटर एक्ट्रेस ज्योत्सना की बेटी बिंदु नानूभाई देसाई का जन्म गुजरात में हुआ. बिंदु हमेशा ग्लैमर की दुनिया से मोहित थी और एक कलाकार बनना चाहती थी. वे वैजयंतीमाला की बहुत बड़ी फैन थी. बिंदू ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1962 की फिल्म ‘अनपढ़’ से की थी. इसके बाद उन्होंने ‘इत्तेफाक’ और ‘दो रास्ते’ में अभिनय किया. दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं और उन्हें दोनों फिल्मों के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए अपना पहला नामांकन मिला. हालांकि वह एक एक्ट्रेस बनना चाहती थीं लेकिन फिल्म ‘दो रास्ते’ के बाद बिंदू ने नकारात्मक किरदार निभाना शुरू कर दिया.हालांकि बिंदू हमेशा एक कलाकार बनना चाहती थी, लेकिन उनके पिता चाहते थे कि वह एक डॉक्टर बने. वह स्कूल के नाटकों में हिस्सा लेती थीं. उनके दोस्तों ने सुझाव दिया था कि उसे फिल्मों में अपनी किस्मत आजमानी चाहिए लेकिन उसके पिता को यह कभी पसंद नहीं आया. लेकिन जब उनके पिता बीमार पड़ गए तो उनके ऊपर पूरे परिवार का खर्च चलाने की जिम्मेदारी आ गई. 8 भाई-बहनों में सबसे बड़ी होने के कारण, उसे अपने पिता की मृत्यु के बाद अपने परिवार की जिम्मेदारी संभालनी पड़ी. जब बिंदू ने मॉडलिंग में कदम रखा था, तब वह सिर्फ 11 साल की थी, लेकिन वह 16 साल की लग रही थी क्योंकि उनका मेकअप ऐसा किया गया और कास्ट्यूम इस तरह से बनाया गया था. फिल्म ‘अनपढ़’ में माला सिंह की बेटी की भूमिका निभाने के बाद, बिंदू ने अपनी स्कूली शिक्षा जारी रखी थी.
    सिनेप्लॉट को दिए एक इंटरव्यू में बिंदू ने कहा था, ‘मेरे पिता ने बहुत सारे कर्ज छोड़े थे और मुझे उन सभी को चुकाना था. इस तरह मैंने मॉडलिंग शुरू की और आखिरकार फिल्मों में एंट्री की.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोवा: अभी नहीं कर पाएंगे सैर, राज्य में 100 पर्सेंट टीकाकरण तक नहीं मिलेगी छूट
    Next Article टीम इंडिया की Playing 11 में इशांत शर्मा खेलेंगे, मोहम्मद सिराज बाहर

    Related Posts

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    November 7, 2026

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    November 7, 2026

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    महिला सुरक्षाकर्मी से सहकर्मी गार्ड ने किया दुर्व्यवहार, थाने में प्राथमिकी दर्ज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.