Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर भिड़े पेट्रोलियम मामलों की संसदीय स्थायी समिति के सदस्य
    Breaking News Headlines

    पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर भिड़े पेट्रोलियम मामलों की संसदीय स्थायी समिति के सदस्य

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि का मामला गुरुवार को पेट्रोलियम मंत्रालय से संबंधित संसदीय स्थायी समिति में उठा. समिति में विपक्ष के सांसदों ने इस मसले पर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की. पक्ष और विपक्ष के सांसदों के बीच जोरदार भिड़ंत देखने को मिली. बैठक में विपक्ष के सांसदों ने कहा कि देश पहले से महंगाई का सामना कर रहा है और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से लोगों का जीना दूभर हो रहा है.विपक्षी सांसदों ने कहा कि कोविड की वजह से लोगों को बेरोजगारी जैसी मुसीबतों से दो चार होना पड़ रहा है, ऐसे में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से लोग परेशान हो गए हैं. देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 का आंकड़ा पार कर चुकी है. विपक्षी सदस्यों ने बैठक में मांग करते हुए कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाया जाए.
    विपक्षी सांसदों के आरोप पर बीजेपी के सदस्यों ने कहा कि विपक्षी सांसद अपने शासन वाले राज्यों के सीएम को पत्र लिखें और पेट्रोल एवं डीजल पर टैक्स कम करने को कहें. बैठक में सत्ता पक्ष के सदस्यों ने विपक्षी सांसदों को ये भी तर्क दिया कि यूपीए सरकार में 2004 से 2014 के बीच पेट्रोल डीजल की कीमतें लगभग डबल हो गई थी, जबकि मोदी सरकार आने के बाद जो डेढ़ गुना टैक्स बढ़ा है, वो राज्य सरकारों ने बढ़ाया है.बताया जा रहा है कि बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी की अध्यक्षता में गुरुवार को पेट्रोलियम मामलों की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक हुई. इस बैठक में सरकारी तेल कंपनियों इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के सीनियर अधिकारी भी शामिल हुए.
    कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और तेल पर बढ़े हुए टैक्स की वजह से देश के कई हिस्सों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है. देश के कुछ हिस्सों में डीजल भी 100 रुपये के पार पहुंच चुका है. फिलहाल कच्चा तेल 70 डॉलर प्रति बैरल के पार है, वहीं रिटेल कीमतों में टैक्स और अन्य शुल्क का हिस्सा काफी ज्यादा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत वैश्विक शांति का पुजारी है, लेकिन आक्रामक कार्रवाइयों का करारा जवाब देने में सक्षम: राजनाथ सिंह
    Next Article यूपी में फर्जी दस्तावेजों से नौकरी करते मिले 2413 शिक्षक, आगरा में सबसे ज्यादा मामले

    Related Posts

    भारत में शहरीकरण की नई पहचान: अब बनेगी ‘कार्यात्मक शहरी बस्तियां’ श्रेणी

    June 27, 2026

    वेनेजुएला भूकंप: भीषण झटकों से भारी तबाही, दहशत में रातभर सड़कों पर रहे लोग

    June 27, 2026

    पासपोर्ट और भारत की नागरिकता का प्रमाण: उलझनें और चुनौतियाँ

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भारत में शहरीकरण की नई पहचान: अब बनेगी ‘कार्यात्मक शहरी बस्तियां’ श्रेणी

    वेनेजुएला भूकंप: भीषण झटकों से भारी तबाही, दहशत में रातभर सड़कों पर रहे लोग

    आज भी ‘गुलामी जिंदा है’: मुजफ्फरनगर में 13 मजदूरों की दहला देने वाली आपबीती

    पासपोर्ट और भारत की नागरिकता का प्रमाण: उलझनें और चुनौतियाँ

    रिश्तों का संकट: विश्वास के कत्ल से हिलता समाज, समाधान कब?

    मॉनसून सत्र से पहले देश में बदल रहा राजनीतिक संख्या बल: क्या होगा असर?

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.