Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खुफिया रिपोर्ट में खुलासा: सीमा पर मात खाने के बाद भारत में साइबर घुसपैठ की तैयारी कर रहा चीन
    Breaking News अन्तर्राष्ट्रीय

    खुफिया रिपोर्ट में खुलासा: सीमा पर मात खाने के बाद भारत में साइबर घुसपैठ की तैयारी कर रहा चीन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी समेत भारत की सीमाओं पर मात खाने के बाद भारत में घुसपैठ कर हमले करने के लिए खतरनाक कदम उठा रहा है. खुफिया जानकारी में एक बड़ा खुलासा किया गया है कि ड्रैगन साइबर घुसपैठियों के जरिए भारत पर हमला करने की योजना बना रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में साइबर घुसपैठ कराने के लिए चीन रेडफॉक्सटॉर्ट की मदद ले रहा है. खुफिया जानकारी में यह भी बताया गया है कि भारत में साइबर घुसपैठ चीनी से पीएलए के संरक्षण में किया जा रहा है.मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इंटरप्राइज सुरक्षा के लिए दुनिया भर में खुफिया जानकारी देने वाले सबसे बड़े समूह रिकार्डेड फ्यूचर ने गुरुवार चीन की ओर से कराए जा रहे साइबर जासूसी को लेकर खुलासा किया है. इसके लिए उसने एक संदिग्ध चीन सरकार की ओर से समर्थित समूह रेडफॉक्सट्रॉट को जिम्मेदार बताया है. इस समूह का नाम रिकॉर्डेड फ्यूचर के थ्रेट रिसर्च आर्म इंसिक्ट ग्रुप की ओर से रखा गया है. इंसिक्ट ग्रुप ने चीनी सैन्य खुफिया तंत्र और रेडफॉक्सट्रॉट के बीच विशेष संबंध की पहचान की है.
    रिकॉर्डेड फ्यूचर ने बड़े स्तर पर ऑटोमेटिक नेटवर्क ट्रैफिक एनालिटिक्स और एक्सपर्ट के विश्लेषण ने सीमावर्ती भारत समेत एशियाई देशों में टारगेट किए गए सेक्टर्स में घुसपैठ करने का पता लगाया है. रेडफॉक्सटॉर्ट की गतिविधि अन्य सिक्योरिटी वेंडर्स जैसे टेंप.ट्राइडेंट और नोमाद पांडा द्वारा ट्रैक किए गए थ्रेट ग्रुप्स से मैच करती है.

    रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन की सरकार समर्थित रेडफॉक्सटॉर्ट वर्ष 2014 से ही सक्रिय है. यह मुख्य रूप से दूसरे देशों के अलावा भारत में एयरोस्पेस और रक्षा, सरकार, दूरसंचार, खनन और अनुसंधान संगठनों को अपना टार्गेट बनाता है. भारत के अलावा जिन दूसरे देशों पर यह नजर रखता है, उनमें अफगानिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं, जो पीएलए यूनिट 69010 के ऑपरेशन रेमिट के साथ जुड़े हुए हैं.
    रिकार्डेड फ्युचर के सीईओ और सह-संस्थापक क्रिस्टोफर अलबर्ग ने कहा कि पीपुल्स लिबरेशन (पीएलए) आर्मी की हालिया गतिविधि काफी हद तक खुफिया समुदाय के लिए एक ब्लैक बॉक्स रही है. विरोधियों को असफल करने और किसी संगठन या सरकार की सुरक्षा स्थिति को सूचित करने के लिए लगातार व्यापक निगरानी और खुफिया जानकारी का संग्रह महत्वपूर्ण है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article कुलभूषण जाधव मामला: भारत ने कहा अपील का अधिकार देने वाले पाक विधेयक में ICJ के फैसले का उल्लंघन

    Related Posts

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    June 27, 2026

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    June 27, 2026

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की सुरक्षा, उत्पादन वृद्धि एवं तकनीकी नवाचार पर दिया विशेष बल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.