Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तीसरी लहर से बचाव के लिए सरकार तैयार: बन्ना गुप्ता
    Breaking News झारखंड

    तीसरी लहर से बचाव के लिए सरकार तैयार: बन्ना गुप्ता

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 17, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *तीसरी लहर से बचाव के लिए सरकार तैयार: बन्ना गुप्ता*

    *मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया राज्यस्तरीय पीसीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत*

    *राज्य में शिशु मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से बेहतर: बन्ना गुप्ता*

    *गांव के अंतिम परिवार के अंतिम व्यक्ति तक पहुचाएंगे गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा: बन्ना गुप्ता*

    स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी ने आज झारखंड में पहली बार निमोनिया के बचाव हेतु पीसीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की।इस अवसर पर ढाई साल की बच्ची अनन्या को पहला टीका लगाया गया बच्ची के साथ उसकी मां नेहा उपस्थित रही और टीका सहिया दीदी रंजना चौधरी ने लगाया।

    इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि राज्य सरकार समिति संसाधनों में भी बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था का लाभ झारखंड की जनता को देने का प्रयास कर रही हैं, राज्य की जनता का हक हैं कि उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिले इसके लिए सरकार भी संकल्पित हैं कि सुदूर ग्रामीण इलाकों के अंतिम परिवार के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य लाभ पहुंचे।

    मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि राज्य को स्वास्थ्य नीति के आलोक में कुछ कार्यक्रमों का स्वास्थ्य सूचकांक राष्ट्रीय औसत से आगे हैं तथा कुछ स्वास्थ्य सूचकांकों को राष्ट्रीय औसत के समकक्ष लाने का प्रयास जारी हैं।

    स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम समन्वय स्थापित करते हुए बेहतर कार्य कर रही हैं इसी का प्रतिफल हैं कि राज्य में शिशु मृत्यु दर प्रति हजार 34 से घटकर 29 हो गया है जबकि राष्ट्रीय औसत 33 हैं।यदि मातृमृत्यु दर की बात करें तो राज्य में प्रतिलाख 165 से घटकर 76 हो गया है जबकि राष्ट्रीय औसत 122 हैं।राज्य में सरकारी अस्पताल में सुरक्षित संस्थागत प्रसव दर 61.90% था जो बढ़कर 83% हो गया हैं।यदि प्रजनन दर की बात करें तो राज्य का प्रजनन दर 2.8% से घटकर 2.5% हो गया है जबकि राष्ट्रीय औसत दर 2.2% हैं।वहीं उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार राज्य में बेटा बेटी को एक समान दर्जा और अधिकार देने का विचार रखती हैं जिसका परिणाम हैं कि जन्मलिंग अनुपात प्रतिहजार 910 से बढ़कर 916 हुआ है जबकि राष्ट्रीय औसत 896 हैं।

    मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि राज्य भर में आज से न्यूमोकोकल कंजुगेट वैक्सीन पीसीवी का शुभारंभ हुआ है, उन्होंने कहा कि निमोनिया 5 साल से कम आयु के बच्चों में रोग और मृत्यु का मुख्य कारण हैं जिससे 15% बच्चों की मृत्यु हो जाती हैं।उन्होंने बताया कि इस टीकाकरण अभियान के बाद ऐसे मामलों में भारी कमी आएगी।उन्होंने बताया कि यूनिसेफ के रिपोर्ट के अनुसार प्रतिवर्ष 40 हजार बच्चों की निमोनिया से मौत हो जाती हैं।

    उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पीसीवी अब से पूरे राज्य में 1 साल से कम आयु के बच्चों को 6 हफ्ते, 14 हफ्ते और 9 महीने पूरा होने पर दिया जाएगा।यह टीका बहुत महंगा हैं इसलिए सरकार ने इसको आम जनों तक निःशुल्क पहुंचाने के लिए ये विशेष टीकाकरण अभियान की शुरुआत किया हैं ताकि हर बच्चों को ये टीका मिल सके, राज्य में करीब 8.50 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसमें सभी आंगनबाडी कर्मियों और सहिया दीदियों के अलावे अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया हैं।

    इस अवसर पर अवर मुख्य सचिव श्री अरुण कुमार सिंह, एनएचएम के प्रबंध निदेशक श्री रविशंकर शुक्ला, मार्शल आइन्द, सिविल सर्जन रांची डॉ विनोद कुमार समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleCM योगी का फैसला, 3 लाख आय पर भी निराश्रित बच्चे को मिलेंगे चार हजार रुपये
    Next Article कुष्ट आश्रम में लगा सामूहिक नल

    Related Posts

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    June 27, 2026

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    June 27, 2026

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की सुरक्षा, उत्पादन वृद्धि एवं तकनीकी नवाचार पर दिया विशेष बल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.