Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोजपा का बुझ गया चिराग
    Breaking News बिहार राजनीति

    लोजपा का बुझ गया चिराग

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 15, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. सत्ता किसकी रहेगी इसका सटीक अनुमान लगाने वाले रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान घर के अंदर चल रहे तख्ता पलट को नहीं भांप पाए. बागी चाचा पशुपति पारस 5 सांसदों को लेकर लोजपा से अलग हो गए हैं और खुद को संसदीय दल का नेता भी चुनवा लिया है. कहते हैं कि घर के चिराग को बुझाने के इस खेल में जद (यू) नेता लल्लन सिंह की अहम भूमिका है.

    चाचा-भतीजे में टकराव बिहार विधानसभा चुनाव से शुरू हो गया था. चिराग पासवान के राजग से बाहर जाने जाने के फैसले पर पारस द्वारा नाराजगी जताने के बाद विवाद और बढ़ गया था. तब चिराग ने चाचा को किनारे कर टिकट बंटवारे में मनमानी की और इससे पारस की नाराजगी और बढ़ गई थी. सूत्र बताते हैं कि चिराग पासवान को राजद से नजदीकी बढ़ाने तथा नीतीश कुमार पर खुलकर हमला करने को लेकर नीतीश कुमार शांत थे, लेकिन वह ऐसे मौके के इंतजार में थे, जब चिराग को खासी पटखनी दे सकें. सूत्र बताते हैं कि नीतीश कुमार द्वारा आपरेशन लोजपा में लल्लन सिंह को लगाया गया. लल्लन सिंह लोजपा सांसद वीणा सिंह के माध्यम से पारस को साधे और बस लोजपा में टूट का तानाबाना बुना जाने लगा. आखिरकार नीतीश कुमार का दांव चल गया और रविवार को चुपचाप लोजपा के पांच सांसदों ने चिराग की जगह पर पारस को अपना नेता चुन लिया. इसकी भनक चिराग को जब तक लगी तब तक खेल हो चुका था. चिराग चाचा पारस को मनाने पहुंचे, लेकिन पारस उनसे मिलने की वजाय 5 सांसदों को लेकर सीधे लोकसभा अध्यक्ष से मिलने पहुंच गए. उन्हें नया नेता चुने जाने का पत्र सौपकर वह प्रेस के सामने आए और कहा कि उन्होंने लोजपा को तोड़ा नहीं है, बल्कि उसे टूटने से बचाया है. उनका कहना था कि चिराग की कार्यशैली से सांसद और कार्यकर्ता नाराज हैं. इसलिए उन्हें यह कदम उठान पड़ा. पारस ने कहा कि यदि चिराग चाहें तो वह लोजपा में रह सकते हैं. पशुपति पारस का कहना है कि वह लोकसभा अध्यक्ष के जवाब का इंतजार कर रहे हैं.

    पारस ने साफ संकेत दिया कि वह राजग का हिस्सा बनने वाले हैं. उन्होंने ना केवल नीतीश कुमार की तारीफ की, बल्कि यह भी कहा कि वह राजग से अलग होने के पक्ष में कभी नहीं थे. मतलब, साफ है कि चिराग के हाथ से लोजपा चली गई है और अब उनके सामने सिर्फ सांसद बनकर लोजपा में रहने या फिर राजद के साथ जाने के अलागा कोई विकल्प नहीं बचा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाराणा प्रताप की जयंती ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया तदनुसार 13 जून 2021 ( रविवार ) को भारतीय जन महासभा के द्वारा मनाई गयी
    Next Article पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के दो करीबी को बंगाल पुलिस ने किया गिरफ्तार, कलकत्ता हाइकोर्ट पहुंचे नंदीग्राम के विधायक

    Related Posts

    जमशेदपुर में निकली प्राइड वॉक, समानता, सम्मान और समावेशिता का दिया संदेश

    June 29, 2026

    इस्कॉन कदमा में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की भव्य स्नान यात्रा

    June 29, 2026

    बढ़ते अपराधों पर युवा कांग्रेस ने नगर एसपी को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग

    June 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में निकली प्राइड वॉक, समानता, सम्मान और समावेशिता का दिया संदेश

    इस्कॉन कदमा में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की भव्य स्नान यात्रा

    बढ़ते अपराधों पर युवा कांग्रेस ने नगर एसपी को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग

    पोटका में ब्रेन मलेरिया का बढ़ता संकट, चार दिनों में दो बहनों की मौत; 29 नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

    मलेरिया के रोकथाम को फ्रंटलाइन में आए विधायक संजीव सरदार, ग्राउंड जीरो में पहुँच पीड़ितों से मिले

    साकची के शालीमार मार्केट में दिनदहाड़े रंगदारी को लेकर चाकूबाजी, तीन घायल; पिस्टल लेकर दोबारा लौटे बदमाश

    प्रो0 राघव आलोक स्मृति सम्मान समारोह 5 जुलाई को आयोजित होगा।

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सत्र 2026–31 की प्रथम राष्ट्रीय कार्यसमिति का आयोजन जमशेदपुर में

    जमुई ,शादी की शहनाई से पहले पसरा मातम: भतीजी की डोली उठने से पहले चाची की मौत, दादपुर में खूनी हमले के बाद सड़क पर फूटा गुस्सा

    चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ- चक्रधरपुर मुख्य सड़क पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला.

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.