Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » करणी सेना की चेतावनी- फिल्म का नाम नहीं बदला, तो दिखा नहीं पाओगे!
    Headlines सिनेमा

    करणी सेना की चेतावनी- फिल्म का नाम नहीं बदला, तो दिखा नहीं पाओगे!

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. यह महान हिन्दू सम्राट पृथ्वीराज चौहान का देश है, लिहाजा जिन्हें सम्राट का नाम तरीके से लेना नहीं आता, वे फिल्म का टाइटल सुधार लें, वरना फिल्म प्रदर्शित नहीं कर पाएंगे. यह चेतावनी दी है करणी सेना, मुंबई ने, जिसका कहना है कि हमारा इतिहास हमारी धरोहर है. इतिहास को संरक्षित रखना और हमारे ऐतिहासिक नायकों के प्रति सम्मान प्रकट करना हम सभी का कर्तव्य है. महान राजपूत सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर दिलीप राजपूत द्वारा मुंबई में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में करणी सेना से जुड़े तमाम पदाधिकारी, प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे. जो लोग कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से न आ पाए थे, उन्होंने वर्चुअल सुविधा का लाभ उठाते हुए अपनी मौजूदगी दर्ज करवायी और अपनी भावनाएं प्रकट की.

    इस अवसर पर बॉलीवुड की प्रमुख एक्ट्रेस तथा समाज सेविका आरती नागपाल, श्रीमती अनिता ने भी सम्राट पृथ्वीराज चौहान को श्रद्धासुमन अर्पित किए.

    सम्राट पृथ्वीराज चौहान पर बन रही फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आरती नागपाल ने कहा कि अंतिम हिन्दू सम्राट पृथ्वीराज चौहान का नाम सम्मान से लिया जाना चाहिए और इस मामले में कोई समझौता कैसे कर सकता है?

    कार्यक्रम के आयोजक दिलीप राजपूत का कहना है कि हमारा इतिहास ही हमारी धरोहर है. धरोहर को बचाये रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है, इसलिए इतिहास को संरक्षित रखना और हमारे ऐतिहासिक नायकों के प्रति सम्मान प्रकट करना हम सभी का कर्तव्य है.
    यशराज फिल्म्स की कड़ी निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा के साथ-साथ फिल्म के लेखक और निर्देशक डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी और अक्षय कुमार, मानुषी चिल्लर, सोनू सूद, संजय दत्त समेत सभी अन्य कलाकार भी प्रमुख हिन्दू सम्राट पृथ्वीराज चौहान का अपमान करने के भागीदार है. यह अफगानिस्तान नहीं है, यह हिन्दू सम्राट पृथ्वीराज चौहान का देश है और जिन्हें महान सम्राट का नाम तरीके से लेना नहीं आता, वे हमें हमारा इतिहास क्या बतायेंगे?

    उनका साफ कहना है कि यदि फिल्म को प्रदर्शित करना है तो फिल्म का नाम तो बदलना ही होगा. नाम बदले बिना फिल्म का प्रदर्शन संभव नहीं हो पायेगा. नाम को बदले बिना हम फिल्म का प्रदर्शन होने नहीं देंगे.
    याद रहे, करणी सेना, मुंबई के नेता दिलीप राजपूत इस मुद्दे पर लगातार अपना विरोध दर्ज करवा रहे हैं, बावजूद इसके, फिल्म निर्माता यदि लापरवाही बरतते हैं, तो करणी सेना फिल्म को प्रदर्शित करने नहीं देगी!

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्रीलंका दौरे के लिये टीम इंडिया की घोषणा, शिखर धवन को सौंपी गई कप्तानी
    Next Article राजस्थान : कोटा में महिला और पुरुष का दावा- टीका लगवाने के बाद शरीर हुआ चुम्बक, चिपकने लगे लोहे के सामान, डॉक्टर भी हैरान

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प: हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाना

    June 29, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स में मिला ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान: जानिए क्या है इसका महत्व

    June 29, 2026

    अमरावती में दर्दनाक समृद्धि महामार्ग सड़क हादसा: 5 जिंदगियां खत्म!

    June 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    नोएडा में ‘निर्मल्या कलश पात्र’ स्थापित, पर्यावरण संरक्षण और आस्था का संगम

    गौ सम्मान आह्वान हस्ताक्षर अभियान: नवापारा-राजिम में जन-जागरण रथ यात्रा का शुभारंभ

    प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प: हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाना

    प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स में मिला ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान: जानिए क्या है इसका महत्व

    अमरावती में दर्दनाक समृद्धि महामार्ग सड़क हादसा: 5 जिंदगियां खत्म!

    हरियाणा की ‘अटल ई-पुस्तकालय’ क्रांति: ग्रामीण युवाओं के सपनों की नई उड़ान

    भारतीय पासपोर्ट और नागरिकता: आपकी पहचान का अंतिम कानूनी सच क्या है?

    मोहर्रम पर ऐतिहासिक सफलता: उत्तर प्रदेश में शांति व्यवस्था की मिसाल

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.