विधायक सरयू राय का प्रयास लाया रंग
जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय का विगत 1 वर्ष का प्रयास सफल हुआ। कल से मोहरदा पेयजल परियोजना का संचालन जुस्को के बिजली से होगा। वर्तमान में JBVNL के बिजली से हो रहे संचालन आज मध्यरात्रि से बंद हो जाएगी। आज विधायक सरयू राय वहाँ जाकर जुस्को द्वारा किये गए व्यवस्था को देखा। विधायक सरयू राय ने बताया कि वे इसके लिए विगत 1 वर्ष से प्रयासरत थे। अब लोगों को बाधा रहित पेयजल आपूर्ति मिल सकेगी। सरकार की बिजली से बार-बार बिजली कट होने की समस्या के कारण पेयजल आपूर्ति भी बाधित हो जाती थी, जिसके कारण नागरिकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब बागुनहातु, बगुननगर, बिरसानगर क्षेत्रों के नागरिकों को निर्बाध पेयजल आपूर्ति मिल सकेगा। आज व्यवस्था को देखने के दौरान उन्होंने वहाँ स्थित इंटेकवेल के बगल में एक और इंटेकवेल बनाने की बात कही। वहाँ एक खाली भूखंड स्थित है। वहां एक तलाब बनाया जाएगा और नदी से एक चैनल के माध्यम से पानी को तालाब तक लाकर इकट्ठा करके इंटेकवेल के माध्यम से इसका सप्पलाई किया जाएगा। इससे पानी की गुणवत्ता में सुधार आएगी और बार बार कचरों से मोटर चोक कर जाने की समस्या से भी मुक्ति मिल जाएगा। इसके लिए उन्होंने जुस्को के अधिकारियों को डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया है।

