Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त के निर्देश पर दुरुस्त हुए बिरसानगर के तीन ख़राब चापाकल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया था ट्वीट
    Breaking News Headlines झारखंड

    उपायुक्त के निर्देश पर दुरुस्त हुए बिरसानगर के तीन ख़राब चापाकल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया था ट्वीट

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 9, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    उपायुक्त के निर्देश पर दुरुस्त हुए बिरसानगर के तीन ख़राब चापाकल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया था ट्वीट

    राजनीति और नौकरशाही के मध्य जब बेहतरीन समन्वय हो तो जनता के काम आसान हो जाते हैं। पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त सूरज कुमार की ट्विटर पर सक्रियता इन दिनों चर्चा का विषय है। लोगों को कोरोनारोधी टीका सम्बंधित सूचना मुहैया करने की बात हो या जनता की कोई समस्या हो। उपायुक्त के साथ साथ जिले का प्रशासनिक महकमा इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर विशेष सक्रिय है। ताज़े मामले की बात करें तो बुधवार को ही बिरसानगर के अलग अलग ज़ोन के चार चापाकल ख़राब होने की जानकारी पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने डीसी सूरज कुमार के संज्ञान में लाया। डीसी के निर्देश पर महज़ चार घन्टो के भीतर ही जमशेदपुर अक्षेस ने तीन चापाकलों को मरम्मत कर दिया। वहीं एक चापाकल में लगने वाले पार्ट्स उपलब्ध न होने से तत्काल मरम्मत नहीं हो सकी। हालांकि अक्षेस की टीमें ने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि दो दिनों के अंदर ही उक्त चापाकल को भी दुरुस्त कर दी जायेगी।

     

     

    मालूम हो कि बिरसानगर के ज़ोन नंबर 3बी अवस्थित 2 चापाकल, ज़ोन नंबर 2बी शिव मंदिर परिसर के अलावे ज़ोन नंबर 3डी में पानी टंकी के सामने की चापाकल ख़राब थी। ख़राब पड़े चापाकलों की तस्वीरों को भाजपा नेता दिनेश कुमार ने अपनी ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए जिला उपायुक्त एवं जमशेदपुर अक्षेस का ध्यानाकर्षित कराया था। उपायुक्त के त्वरित निर्देश एवं जेएनएसी की सक्रियता से तीन चापाकल दुरुस्त हो गये हैं। स्थानीय लोगों ने उसका प्रयोस करते हुए प्रसन्न मुद्रा में फ़ोटो भी खिंचवाये जिसे डीसी के ट्विटर हैंडल से ट्विटर पर शेयर किया गया हैं। विदित हो कि ज़ोन नंबर 3बी में कुआं मैदान स्थित चापाकल कुछ पुर्जों के अभाव में मरम्मत नहीं हो सकी, जिसे जल्द ही दुरुस्त कर देने का भरोसा जमशेदपुर अक्षेस ने दिया है। उपायुक्त सूरज कुमार, जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार एवं पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के स्तर से हुए त्वरित समाधान के लिए दिनेश कुमार ने आभार जताया है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की 121वीं पुण्यतिथि के मौके पर उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया
    Next Article विधायक सरयू राय का प्रयास लाया रंग

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    June 26, 2026

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    अर्पण’ का रक्तदान अभियान मानव सेवा की अनुकरणीय मिसाल : संजय चौधरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.