Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » क्यूबा भागना चाहता था मेहुल चौकसी, इसलिये गढ़ी अपने अपहरण की कहानी
    Breaking News अन्तर्राष्ट्रीय

    क्यूबा भागना चाहता था मेहुल चौकसी, इसलिये गढ़ी अपने अपहरण की कहानी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 7, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. पंजाब नेशनल बैंक के साथ 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक के धोखाधड़ी मामले में फरार कारोबारी मेहुल चोकसी इस समय डोमिनिका में पुलिस की गिरफ्त में है. उसे एंटीगा से डोमिनिका में अवैध रूप से घुसने के आरोप में पकड़ा गया है. भारतीय एजेंसियां उसे भारत लाने के प्रयास में जुटी हैं. इस बीच एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आयी है जिसमें मेहुल चोकसी एक एजेंट के साथ नजर आ रहा है. इसी एजेंट ने उसकी एंटीगा और बारबुडा से भागने में कथित तौर पर मदद की थी.

    प्रारंभिक जांच के अनुसार वह व्यक्ति चोकसी को समुद्री मार्ग से क्यूबा ले जाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन डोमिनिका में पकड़े जाने के बाद यह योजना विफल हो गई. एंटीगा में चोकसी के करीबी दोस्त गोविन ने एंटीगा छोड़ने और क्यूबा में एक सुरक्षित घर में रहने की उसकी योजना का पर्दाफाश किया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोविन ने खुलासा किया है कि चोकसी के पास एंटीगुआ और बारबुडा के अलावा एक कैरेबियाई देश की नागरिकता भी है.
    भारतीय खुफिया सूत्रों ने जानकारी दी है कि मेहुल चोकसी जानता था कि उसे एंटीगा के प्रधानमंत्री गेस्टन ब्राउन भारत जरूर भेज देंगे. इसलिए उसने अपने अपहरण की योजना बनाई. उनके अनुसार चूंकि चोकसी के खिलाफ इंटरपोल भी पहले रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर चुका है, ऐसे में वह आधिकारिक तौर पर विदेश यात्रा नहीं कर सकता था. ऐसे में उसने खुद के गायब होने की कहानी बनाई.

    बता दें कि मेहुल चोकसी और नीरव मोदी जनवरी 2018 के पहले हफ्ते में भारत से फरार हो गए थे. इसके बाद पंजाब नेशनल बैंक में हजारों करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का पदार्फाश हुआ था. मेहुल चोकसी 23 मई को एंटीगा और बारबुडा से गायब हो गया था. वह वहां 2018 में भारत से फरार होने के बाद से नागरिकता पाकर रह रहा था.
    इसके बाद उसे एंटीगा के पड़ोसी देश डोमिनिका में अवैध रूप से घुसने के आरोप में हिरासत में लिया गया है. उसके वकील ने दावा किया है कि उसे एंटीगा के जॉली हाबर्र से पुलिसकर्मी द्वारा अपहरण किया गया और नाव के जरिये डोमिनिका लाया गया. यह पुलिसवाला एंटीगा और भारतीय जैसा दिखता था

    भारत के शीर्ष खुफिया सूत्रों ने बताया कि चोकसी ने अपने अपहरण की कहानी गढ़ी थी और जांच के बाद मामले की सभी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी. एंटीगा सरकार के सूत्रों के अनुसार भारत की मीडिया रिपोर्ट चोकसी के परिवार और वकीलों का नजरिया हैं. उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में दिखाई जा रही जानकारी की कोई प्रामाणिकता नहीं है और इस मामले की जांच जारी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपाकिस्तान में आपस में टकराईं दो ट्रेनें, हादसे में कम से कम 50 लोगों की मौत, कई घायल
    Next Article सिद्धू को न डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है और न प्रदेश अध्यक्ष: सीएम कैप्टन अमरिंदर

    Related Posts

    वसुंधरा स्टेट के पास ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

    August 9, 2026

    छात्रों के समर्थन में जयराम महतो का निर्जला उपवास

    August 9, 2026

    DIU की टीम और स्थानीय पुलिस की छापेमारी में एक फर्जी अधिकारी गिरफ्तार, दो लग्जरी गाड़ियां समेत लाखों के सामान जब्त 

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    वसुंधरा स्टेट के पास ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

    छात्रों के समर्थन में जयराम महतो का निर्जला उपवास

    DIU की टीम और स्थानीय पुलिस की छापेमारी में एक फर्जी अधिकारी गिरफ्तार, दो लग्जरी गाड़ियां समेत लाखों के सामान जब्त 

    मुजफ्फरपुर में बेकाबू स्कॉर्पियो का कहर, दरोगा समेत 3 को रौंदा; BMP जवान की मौके पर मौत..चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    18 दिनों से बंद घर में बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और 2 लाख नकद ले उड़े चोर; परसुडीह के गोलपहाड़ी में वारदात

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.