भाजपा नेता भरत सिंह ने किया ब्लड डोनेशन कैंप व भविष्य कार्यक्रम का उद्घाटन
जमशेदपुर 4 जून – रोटारेक्ट क्लब ऑफ स्टील सिटी द्वारा जमशेदपुर ब्लड बैंक में आज एक ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया! जिसका उद्घाटन भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह आर.वी.एस. ग्रुप ऑफ एजुकेशन के सचिव भरत सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में किया! इस दौरान भरत सिंह ने कहा कि रक्तदान को जीवनदान कहा गया है क्योंकि हमारे द्वारा दान किया गया आधा लीटर रक्त किसी की पूरी जिंदगी बचा सकता है! रक्तदान करने से उम्र बढ़ने के साथ होने वाली हार्ट अटैक, डिमेंशिया या अल्जाइमर जैसी बीमारियों का जोखिम कम हो जाता है! साथ ही रोटारेक्ट क्लब ऑफ स्टील सिटी द्वारा भविष्य नाम से एक कार्यक्रम की भी शुरुआत की गई! जिसके तहत जरूरतमंद बच्चों को किताब व कॉपी दिया जाएगा इसका उद्घाटन भी भरत सिंह ने किया! साथ ही जमशेदपुर ब्लड बैंक में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत भी ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया जिसमें श्री सिंह सम्मिलित हुए!