Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विशेष वैक्सीनेशन अभियान के सफल संचालन हेतु उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त किया ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा
    Breaking News झारखंड

    विशेष वैक्सीनेशन अभियान के सफल संचालन हेतु उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त किया ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 4, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ■ *√ विशेष वैक्सीनेशन अभियान के सफल संचालन हेतु उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त श्री जावेद अनवर इदरीसी ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा ; नारायणपुर प्रखंड के विभिन्न गांव के लोगों को किया जागरूक।*

    अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड, रांची के द्वारा निर्देशित विशेष वैक्सीनेशन अभियान (इंटेंसिव वैक्सीनेशन कैंपेन) शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को चलाया जाना है।

    उक्त अभियान के सफल संचालन हेतु उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) के निर्देशनुसार आज दिनांक 4 जून 2021 को उप विकास आयुक्त श्री जावेद अनवर इदरीसी द्वारा नारायणपुर, नवाडीह, कोरडिहा सहित अन्य गांव में जाकर लोगों को कोविड 19 वैक्सीनेशन हेतु जागरूक किया गया। लोगों को समझाया गया कि समाज के लिए वैक्सीनेशन कितना जरूरी है साथ ही मौके पर उनकी मौजूदगी में स्वास्थ्यकर्मियों के द्वारा लोगों को वैक्सीनेशन भी करवाया गया।

    *ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को किया जागरूक*

    उप विकास आयुक्त श्री जावेद अनवर इदरीसी ने लोगों को बताया कि कोविड का टीका पुरी तरह सुरक्षित है। टीका लगाने के बाद हल्का बुखार आ सकता है, इससे घबराने की जरूरत नहीं है, अगर बुखार आ गया तो वह कुछ घंटों में ही ठीक हो जाता है। जिनको टीका लगाया जाता है ,मेडिकल टीम उनकी स्वास्थ्य की देखभाल हेतु पुरी तरह मुस्तैद रहती है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष के उपर के सभी व्यक्ति को टीका लेना चाहिए। यह कोरोना महामारी से बचाव हेतु स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है इसलिए हर-हाल में हमलोगों की दायित्व है कि इस अभियान का लोगों को लाभ पहुंचाए। उन्होंने बताया कि जागरूकता की कमी के कारण लोग आज टीका लेने से डरते हैं, इसकी वजह यह है कि हम लोग टीका के बारे में लोगों को सही से समझा नहीं पा रहे हैं।
    उप विकास आयुक्त ने आम लोगों से अपील किया कि कोविड का टीका जरूर लगवाएं, किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं दें, उन्होंने कहा कि संभावित कोरोना तीसरी लहर के लिए यह तैयारी है, तीसरी लहर से लड़ने के लिए एक मात्र उपाय वेक्सिनेशन ही है, वहीं उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण को लेकर फैल रही भ्रांतियों को लोगों के बीच से दूर करने के लिए उनके साथ बैठकर बातचीत कर उन्हें समझाया। मौके पर लोगों ने टीकाकरण भी करवाया।

    इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी नारायणपुर श्री माहेश्वरी प्रसाद यादव सहित अन्य मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा महानगर किसान मोर्चा के रक्तदान शिविर में 135 यूनिट रक्त संग्रह
    Next Article सबूज बांग्ला सोसाइटी की ओर से ग्रामीण छेत्रों में महिलाओं में जागरूकता अभियान चलाया गया

    Related Posts

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    June 27, 2026

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    June 27, 2026

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की सुरक्षा, उत्पादन वृद्धि एवं तकनीकी नवाचार पर दिया विशेष बल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.