Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूपी में राजनीतिक हलचल के कई मायने
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति राष्ट्रीय

    यूपी में राजनीतिक हलचल के कई मायने

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 2, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यूपी की राजनीति इस समय खासी गरमाई हुई है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा आलाकमान अभी से एक्टिव हो गया है।इस बीच भाजपा के संगठन मंत्री बीएल संतोष ने ट्वीट कर उन कयासों पर विराम लगाने की कोशिश की है, जिसमें यह कहा गया था कि केंद्रीय नेतृत्व योगी आदित्यनाथ की लीडरशिप को लेकर चिंतित है। योगी मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की चर्चाओं के बीच दिल्ली से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष को लखनऊ भेजा गया। ऐसे में उऩका यह बयान काफी अहम माना जा रहा है। उन्होंने कोरोना संकट से निपटने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार की तारीफ भी की। साथ ही किसी का नाम लिए बिना यह भी लिखा कि एक म्युनिसिपलिटी के सीएम 1.5 करोड़ लोगों की आबादी को मैनेज करने में फेल रहे हैं। वहीं, योगी सरकार ने 20 करोड़ से अधिक आबादी वाले यूपी में नियंत्रण कायम किया है।

    बीएल संतोष ने हाल मं लखनऊ में राज्य सरकार के कई मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी। कयास लगाए जा रहे थे कि केंद्रीय नेतृत्व यूपी में पार्टी के कामकाज को लेकर चिंतित है और इसी के चलते मीटिंग की गई है। मीटिंग में बीजेपी के कई नेताओं ने बीएल संतोष से कहा था कि उनकी कोई सुनवाई अफसर नहीं करते हैं और वे लोगों के काम नहीं करा पा रहे हैं। इन शिकायतों को पार्टी और सरकार के बीच तालमेल की कमी के तौर पर देखा गया था। हालांकि बीएल संतोष ने नेताओं से कहा था कि फिलहाल उन्हें योगी आदित्यनाथ सरकार की उपलब्धियों पर ध्यान देना चाहिए और लोगों के बीच जाना चाहिए।

    बीएल संतोष ने तमाम कयासों पर विराम लगाते हुए योगी सरकार की तारीफ करते हुए दो ट्वीट किए हैं। एक ट्वीट में योगी सरकार के 12 साल से कम आयु वाले बच्चों के पैरेंट्स को पहले टीका लगाने के फैसले की सराहना की तो दूसरे ट्वीट में बीएल संतोष ने लिखा, ‘पिछले 5 सप्ताह में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार नए केसों में 93 फीसदी तक की कमी लाने में सफल रही है। उनके बयान के बाद यूपी सरकार को लेकर कयासों पर जरूर विराम लग गया है।

    बता दें कि यूपी में 2022 के विधानसभा चुनावों को बीजेपी के लिए अहम माना जा रहा है। अगले साल मार्च तक चुनाव हो सकते हैं। 2017 में बीजेपी ने यहां 403 सीटों में से 309 पर जीत हासिल की थी। समाजवादी पार्टी को महज 49 और बीएसपी को 18 सीटें ही मिली थीं। वहीं कांग्रेस सिर्फ 7 सीटें ही जीत सकी थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचाकुलिया- एडीएम लॉ एंड ऑर्डर सह वरीय प्रभारी पदाधिकारी ने 45+ वैक्सीनेशन कार्य की समीक्षा करते हुए गांव-गांव जाकर जागरूकता लाने के दिये निर्देश
    Next Article खराब पड़े चापाकल की पीएचडी विभाग व पंचायत प्रतिनिधि नहीं ले रहे हैं सूध:सोमनाथ

    Related Posts

    आज़ादी के बाद पहली बार डुमरिया को मिलने जा रहा अपना 30 बेड का अस्पताल, 18 अगस्त को उद्घाटन करेंगे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी

    August 12, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से मिले विधायक संजीव सरदार, पोटका विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं के उद्घाटन का दिया निमंत्रण

    August 12, 2026

    सरायकेला-राजनगर मुख्य सड़क पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक में घुसा तेज रफ्तार हाईवा; चालक गंभीर

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आज़ादी के बाद पहली बार डुमरिया को मिलने जा रहा अपना 30 बेड का अस्पताल, 18 अगस्त को उद्घाटन करेंगे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से मिले विधायक संजीव सरदार, पोटका विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं के उद्घाटन का दिया निमंत्रण

    सरायकेला-राजनगर मुख्य सड़क पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक में घुसा तेज रफ्तार हाईवा; चालक गंभीर

    टाटा संस में नेतृत्व परिवर्तन की दस्तक

    संसद में हंगामा: सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों से सवाल, जनता के पैसे का हिसाब कौन देगा?

    अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2026: युवा शक्ति को मिले दिशा, सपनों को मिले उड़ान

    *शांति का ट्वीट, लाठी का शासन!*

    संसद की कार्यवाही बाधित: जनता के पैसे का हिसाब कौन देगा?

    हेमंत सोरेन के ट्वीट और लाठीचार्ज के बीच झारखंड के छात्रों का दर्द

    अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2026: युवा शक्ति को दिशा, सपनों को उड़ान – ललित गर्ग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.