Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नाबालिग टेनिस प्‍लेयर से रेप के आरोप में कोच‍ गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध खेल

    नाबालिग टेनिस प्‍लेयर से रेप के आरोप में कोच‍ गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जयपुर. राजधानी जयपुर में गुरु और शिष्य के रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जयपुर स्थित सवाई मानसिंह स्टेडियम में कार्यरत एक टेनिस कोच पर नाबालिग खिलाड़ी से रेप करने का आरोप लगा है. पीड़िता का आरोप है कि कोच ने उसे सलेक्शन का झांसा दिया और रेप किया. आरोपी ने इस बारे में किसी को बताने पर करियर खराब करने की भी धमकी दी थी. पीड़िता और उसके परिवार की ओर दी गई की रिपोर्ट पर पुलिस ने कोच को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है. ज्योति नगर थानाधिकारी सरोज धायल ने बताया कि इस संबंध में सवाई मानसिंह स्टेडियम में कार्यरत कोच गौरांग नलवाया के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है. कोच गौरांग नलवाया वर्ष 2012 से सवाई मानसिंह स्टेडियम में पोस्टेड हैं. पीड़िता नाबालिग खिलाड़ी 2019 से गौरांग से कोचिंग ले रही थी. आरोप है कि इस दौरान उसने नाबालिग खिलाड़ी से कई बार रेप किया. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी कोच ने पीड़िता से पहली दोस्ती बढ़ाई. बाद में वह उसे कभी-कभार घर से लाने और ले जाने भी लगा. इस दौरान गौरांग ने उसे टूर्नामेंट में सलेक्शन करवाने का झांसा दिया. आरोप है कि पहले उसने जयपुर में ही स्टेडियम के बाहर पीड़िता से रेप किया. उसके बाद हाल ही में मार्च में वह पीड़िता को टूर्नामेंट के बहाने उदयपुर ले गया. वहां भी दो दिन एक होटल में उससे रेप किया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमृतसर में नवजाेत सिंह सिद्धू पर 50 हजार का ईनाम, लगे गुमशुदगी के पोस्‍टर
    Next Article भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

    Related Posts

    PVUNL की बड़ी उपलब्धि: 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू, 7 माह में 1600 मेगावाट राष्ट्र को समर्पित

    June 25, 2026

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    June 25, 2026

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    PVUNL की बड़ी उपलब्धि: 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू, 7 माह में 1600 मेगावाट राष्ट्र को समर्पित

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    मार्शल साहब: जिनकी विरासत में आज भी सांस लेता है जमशेदपुर

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.