Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 58 साल बाद गुजरात में  कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज 
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    58 साल बाद गुजरात में  कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज 

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 12, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अहमदाबाद: लोकसभा चुनाव के लिए काउंटडाउन शुरू हो गया है. तमाम पार्टियां चुनावी रणनीति बनाने में जुटी है. इसी कड़ी में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज अहमदाबाद में होने जा रही है. लोकसभा चुनाव को लेकर हो रही इस बैठक में कांग्रेस के नेता चुनावी ब्लू प्रिंट तैयार करेंगे. कांग्रेस की ये बैठक 12 मार्च दांडी मार्च के ऐतिहासिक मौके पर हो रही है. इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी व नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी सहित कार्यसमिति के सभी सदस्य इसमें शामिल होंगे. राहुल, मनमोहन और प्रियंका अडालज में एक कार्यकर्ता सम्मेलन को भी संबोधित करने का कार्यक्रम है. आपको बता दें कि 58 साल गुजरात में कांग्रेस कार्यसमिति की ये बैठक होने जा रही है. 1960 में गुजरात के स्थापना के बाद 1961 में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक अहमदाबाद में हुई थी, उसके बाद पहली बार गुजरात में यह बैठक बुलाई गई है. पहले यह बैठक 28 फरवरी को होनी थी, लेकिन भारत व पाकिस्तान की सीमा पर उत्पन्न तनाव के माहौल को देखते हुए बैठक रद कर दी गई थी. कांग्रेस कार्यसमिति में शामिल कई राष्ट्रीय नेता 11 मार्च यानी कल ही अहमदाबाद पहुंच चुके हैं. वहीं राहुल गांधी, डॉ मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी समेत कई नेता आज सुबह अहमदाबाद पहुंचेंगे. सरदार पटेल एयरपोर्ट पर उतरने के बाद ये नेता सीधे गांधी आश्रम आएंगे. कांग्रेस ने दांडी मार्च की याद में यहां एक प्रार्थना सभा का आयोजन रखा है. गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी व पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के बाद राहुल गांधी भी गुजरात से ही लोकसभा चुनाव प्रचार का श्रीगणेश करेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमृतसर से चुनाव लड़ सकते हैं पूर्व पीएम मनमोहन सिंह!
    Next Article स्टफ्ड इडली

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    June 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.