Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » धीमी पड़ी कोरोना संक्रमण की रफ्तार, लेकिन अभी भी आ रहे 1 लाख से ज्यादा नये मामले
    Breaking News

    धीमी पड़ी कोरोना संक्रमण की रफ्तार, लेकिन अभी भी आ रहे 1 लाख से ज्यादा नये मामले

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 1, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर कमजोर तो पड़ी है, लेकिन अभी भी 1 लाख से ज्यादा मामले आ रहे हैं. मौतों संख्या 2,500 से 3,000 के बीच है. जानकारी के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1 लाख 26 हजार 698 नए मामले पाए गए. इस दौरान 2782 लोगों की मौत हुई. सोमवार को 2 लाख 54 हजार 975 लोग ठीक भी हुए हैं. कोरोना के घटते मामलों के ट्रेंड पर नजर डालें, तो पिछले कई दिनों से रोजाना केसों में 10 हजार के आसपास की कमी देखी जा रही है. अगर आने वाले 10 दिनों तक भी यही ट्रेंड रहा तो 10 जून के बाद देश में रोजाना 50 हजार से भी कम केस आएंगे. इसके बाद आने वाले दिनों में यह आंकड़ा और कम होता जाएगा. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कोविड-19 टीके की 21.58 करोड़ से अधिक खुराक लगायी जा चुकी हैं. बताया गया कि सोमवार को 18-44 साल आयु वर्ग के 12,23,596 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गयी, जबकि 13,402 को दूसरी खुराक लगायी गयी. मंत्रालय ने बताया कि देश में टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत से अब तक 2,02,10,889 लोगों ने कोविड-19 टीके की पहली खुराक और 23,491 लोगों ने दूसरी खुराक ले ली है. इसने कहा कि बिहार, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 18-44 साल के 10 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगा दी गयी है. मंत्रालय ने कहा कि शाम सात बजे तक की अंतिरम रिपोटज़् के अनुसार देश में अब तक कोविड की 21,58,18,547 खुराक लगायी जा चुकी हैं. इनमें 98,83,778 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली खुराक , 67,87,633 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी खुराक, 1,56,67,311 अग्रिम मोर्चा कर्मियों को पहली खुराक और 85,21,965 अग्रिम मोर्चा कर्मियों को दूसरी खुराक लगायी गयी. मंत्रालय के अनुसार 18-44 साल की उम्र के 2,02,10,889 लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक और 23,491 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी है. इसके अलावा 45-60 साल उम्र के 6,64,02,012 को पहली खुराक और 1,07,15,693 को दूसरी खुराक दी गयी है तथा 60 साल से अधिक उम्र के 5,88,31,736 लोगों को पहली खुराक और 1,87,74,039 को दूसरी खुराक लगायी जा चुकी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअलीगढ़ : जहरीली शराब पीने से अब तक 84 लोगों की मौत, अधिकारियों के खिलाफ जांच शुरू
    Next Article गलवान घाटी में हताहत सैनिकों की संख्या पर ब्लॉगर ने उठाए सवाल तो भड़का चीन, हुई जेल

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    June 23, 2026

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.