टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन को भारतीय उद्योग परिसंघ का अध्यक्ष बनने पर राजेश शुक्ल ने बधाई दी।
झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने उद्योंगों की संस्था भारतीय उद्योग परिसंघ सी आई आई का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक श्री टी वी नरेंद्रन को बधाई दिया है तथा इसे जमशेदपुर के लिए भी गौरव की बात कहा है।
श्री शुक्ल जो अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के भी राष्ट्रीय महामंत्री भी हैं ने कहा है कि श्री नरेंद्रन के सी आई आई इंडिया का अध्यक्ष बनने से देश के उद्यमियों और व्यापारियों को लाभ होंगा और श्री नरेंद्रन जैसे अनुभवी प्रशासक और औद्योगिक क्षेत्र के पहली कतार के कर्णधार का मार्गदर्शन मिलेंगा।
श्री शुक्ल ने आशा व्यक्त किया कि श्री नरेंद्रन के नेतृत्व में देश के औद्योगिक और व्यावसायिक जगत को पूरे विश्व से औद्योगिक संबंध और सामर्थ्य का समुचित लाभ मिलेगा।

