जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की जनता सरयू राय को केवल लेटर बम ब्लास्ट करने के लिए अपना नेता नहीं चुना था: राकेश तिवारी
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कोल्हान प्रमंडल के वरीय प्रवक्ता राकेश तिवारी ने जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के विधायक सरयू राय प्रकरण पर कहा कि उन्होने तथाकथित प्रवक्ता का जो सवाल उठाए है उसको मैं स्पष्ट उनकी जानकारी के लिए करना चाहता हू कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कोल्हान के लिए 4 प्रवक्ता नियुक्त कर रखे है जिनके नाम है राकेश तिवारी ,,सुरेश धारी ,अतुल गुप्ता एवं जम्मी भास्कर है साथ ही श्री तिवारी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाक्टर रामेश्वर उरांव से आपको आज स्पष्टीकरण मिल जाएगा
एक साक्षात्कार में कहा की जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की जनता सरयू राय को केवल लेटर बम ब्लास्ट करने के लिए अपना नेता नहीं चुना था श्री राय बताएं कि इन 2 वर्षों के कार्यकाल में पूर्वी विधानसभा के लोगों के लिए उन्होंने क्या किया जिस वादे के साथ लोगों का विश्वास उन्होंने जीतने का काम किया था क्या उस पर खरे उतरे श्री तिवारी ने कहा कि केवल मुख्यमंत्री को
लेटर लिखने से कोई व्यक्ति जनता के विश्वास को जीत ले
यह हम नहीं मानते
तब तो हम सीधे लेटर सृष्टि के रचयिता भगवान महादेव को ही पत्र लिख कर हम जनता को बता दे कि अब आपकी समस्याओं का निराकरण हो जाएगा हमने आपकी समस्याओं को सबसे सुप्रीम अथॉरिटी के पास रख दिया श्री तिवारी ने आज पूर्वी विधानसभा के वर्तमान समस्याओं को गिनाते हुए कहा कि अगर इसका जवाब है तो आप दीजिए केवल मुख्यमंत्री को लेटर लिखकर और जनता के सामने लेटर बम ब्लास्ट करना छोड़ दीजिए नकारात्मक राजनीति की प्रवृत्ति छोड़िए सकारात्मक राजनीति कीजिए उन्होंने उनके विधानसभा के महत्वपूर्ण समस्याओं को आज उजागर करते हुए पूछा कि आप बताएं
सरयू राय विधायक बनने के बाद अपने क्षेत्र की जनता को भूल चुके हैं उन्होंने चुनाव बाद नाही क्षेत्र का भ्रमण किया और जन समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया आनंद नगर नामदा बस्ती की सड़के जर्जर है इस ओर विधायक का ध्यान नहीं है बिरसानगर समेत बस्तियों में शुद्ध पेयजल की कमी को दूर नहीं कर सके विधायक चुनाव के वक्त जो वादा जनता से किया गया था और पूरा करने की दिशा में कोई पहल नहीं किया टाटा मोटर्स के टेंपरेरी कर्मचारियों को स्थाई करने का वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने 15 साल से स्वर्णरेखा नदी में आरती किया जल का नमूना लिया उसका रिजल्ट क्या निकला यह विधायक को बताना चाहिए उनको परिवारवाद से फुर्सत नहीं है उनका एनजीओ है युगांतर भारती उसके लिए ज्यादा सक्रिय रहते हैं उनका कोई नीति सिद्धांत नहीं है कभी भाजपा के साथ है तो कभी दूसरे दल के साथ सुर में सुर मिलाते हैं। यह हमेशा से नकारात्मक राजनीति करते आए हैं उनका सोच सकारात्मक कभी रहा ही नहीं। इसी कारण भाजपा ने उनको बाहर का रास्ता दिखा दिया। बावजूद भाजपा में जाने के लिए व्याकुल है। पूर्वी विधानसभा जमशेदपुर के लोगों में विधायक के प्रति आक्रोश व्याप्त है। टाटा स्टील का विरोध तो करते हैं और सारी सुविधा कंपनी से लेते हैं नौकरी से लेकर क्वार्टर तक कंपनी से सुविधा ले रखा है
इस पर विधायक को स्पष्टीकरण देना चाहिए।

