Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोदी सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मनाएगी सेवा दिवस, सभी मंडलों में कार्यकर्ता देंगे सेवा
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    मोदी सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मनाएगी सेवा दिवस, सभी मंडलों में कार्यकर्ता देंगे सेवा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 29, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    1.  मोदी सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मनाएगी सेवा दिवस, सभी मंडलों में कार्यकर्ता देंगे सेवा

    जमशेदपुर। केंद्र में मोदी सरकार के सात वर्ष व मौजूदा कार्यकाल के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने की खुशी को भाजपा जमशेदपुर महानगर ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाएगी। रविवार को सेवा दिवस अभियान के तहत महानगर अंतर्गत सभी 28 मंडलों के दस-दस बस्तियों में कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर न सिर्फ उन्हें कोरोना महामारी से बचाव के लिए जागरूक करेंगे, बल्कि उन्हें राशन किट, मास्क, सैनिटाइजर, फल, साबुन एवं भोजन पैकेट वितरित करेंगे। इस आशय की जानकारी देते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार उपलब्धियों से भरे सात वर्ष पूर्ण कर रही है। सेवा ही संगठन अभियान को बल देते हुए जमशेदपुर महानगर सभी मंडलों में सेवा दिवस को बहुत ही विनम्रता और समर्पणपूर्वक मनाएगी। इस दिन मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता दस बस्तियों में लोगों के बीच सेवा कार्य व जागरूकता अभियान चलाएंगे। अभियान की सफलता हेतु 10 बस्तियों को चयनित कर सभी मंडलों में प्रभारी की नियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त, महानगर के सभी सात मोर्चा द्वारा जमशेदपुर ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का अयोजन सुनिश्चित किया गया है। महारक्तदान शिविर का शुभारंभ युवा मोर्चा के द्वारा किया जाएगा। इसके पश्चात ओबीसी मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, किसान मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा प्रतिदिन रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। गुँजन यादव ने कहा कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का सफलतापूर्वक दूसरा वर्ष पूरा हो रहा है। दूसरे कार्यकाल का अधिकांश समय कोरोना महामारी की भेंट चढ़ने के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में केंद्र सरकार ने निरंतर जनकल्याण एवं जन सेवा का कार्य किया है।

    युवा मोर्चा का रक्तदान शिविर रविवार को: सेवा ही संगठन अभियान-2 के तहत सेवा दिवस के दिन भाजयुमो जमशेदपुर महानगर द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को बिस्टुपुर स्थित ब्लड बैंक में किया गया है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने बताया कि युवा रक्तदाताओं की सूची तैयार कर ली गयी है। कोरोना के इस संकटकाल में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जरुरतमंदों की सेवा में सदैव तत्पर हैं। उन्होंने शहर के युवाओं से रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में शामिल होने का आह्वान किया है। भाजयुमो ने रक्तदान शिविर को लेकर पोस्टर जारी किया।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनम्या फाउंडेशन ने गरीबों के मध्य किया फ़ूड पैकेट का वितरण
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    झारखंड के छात्र आंदोलन में बंगाल से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को भेज रही भाजपा: कांग्रेस कांग्रेस झारखंड प्रदर्शन

    August 11, 2026

    पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा के बंद से झारखंड के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित

    August 11, 2026

    अमेरिकी न्यायाधीश ने गौतम अदाणी, सागर अदाणी के खिलाफ आपराधिक मामला खारिज किया

    August 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड के छात्र आंदोलन में बंगाल से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को भेज रही भाजपा: कांग्रेस कांग्रेस झारखंड प्रदर्शन

    पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा के बंद से झारखंड के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित

    अमेरिकी न्यायाधीश ने गौतम अदाणी, सागर अदाणी के खिलाफ आपराधिक मामला खारिज किया

    सऊदी अरब में भयानक हादसा, सोफा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 16 बांग्लादेशी मजदूरों की मौत

    पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश की नाकाम, एक आरोपी गिरफ्तार, 86 हैंड ग्रेनेड बरामद

    सुप्रीम कोर्ट ने टीवी टुडे की याचिका खारिज की, दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश बरकरार, यह है पूरा मामला

    श्रीलंका टेस्ट से पहले टीम इंडिया ने बहाया जमकर पसीना, कोलंबो की गर्मी में अतिरिक्त अभ्यास से खुद को ढाला

    भारत ने ई-वीजा के लिए 11 नए प्रवेश द्वार खोले, अब 88 बंदरगाहों और हवाई अड्डों से विदेशी कर सकेंगे प्रवेश

    80वें स्वतंत्रता दिवस पर ऐतिहासिक बदलाव, लाल किले की प्राचीर से पहली बार गूंजेगा वंदे मातरम्, फिर फहरेगा तिरंगा

    जेन-जी आंदोलन में उठाई गई शिकायतें जायज हैं: मोहन भागवत का लोकतंत्र पर दृष्टिकोण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.