Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » घाटशिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता जमनीकांत महतो के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया
    Breaking News Headlines झारखंड शिक्षा

    घाटशिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता जमनीकांत महतो के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 29, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    घाटशिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता जमनीकांत महतो के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया

    झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने घाटशिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और जमनीकांत शैक्षणिक संस्थानों के संस्थापक श्री जमनीकांत महतो अधिवक्ता के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है तथा इसे अधिवक्ता जगत और शिक्षा जगत की अपूर्णीय क्षति बताया है।

    प्रसिद्ध समाजसेवी , शिक्षाविद और जे के शैक्षणिक संस्थान के सचिव आदरणीय डाॅ जामिनी कांत महतो जी का कल रात भुवनेश्वर के एक अस्पताल में निधन हो गया है। वो पिछले एक माह से कोविड के कारण बीमार थे। जामिनी कांत महतो जी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सक्रिय सदस्य रहे और शिक्षा के पुनर्निर्माण और भारतीय संस्कृति के उत्थान के लिए हमेशा सजग और प्रयासरत रहे। समाज को उनकी कमी खलेगी ।
    कोरोना काल में भी उन्होंने सेवा कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का अलख जगाने में उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही है। उनके निर्देशन में हाई स्कूल, इंटर काॅलेज , डिग्री काॅलेज और दो बी एड काॅलेज का संचालन हो रहा है। उनका जाना समाज और संस्था के लिए एक अकथनीय क्षति है।

     

    श्री शुक्ल जो अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के राष्ट्रीय महामंत्री भी है ने अपने शोक संदेश में कहा है कि जमनीकांत महतो एक व्यवहार कुशल अधिवक्ता थे तथा घाटशिला क्षेत्र में कई शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना भी की थी। वे बराबर मुझसे मार्गदर्शन लेते थे तथा घाटशिला क्षेत्र में एक विधि महाविद्यालय खोलने के बारे में मुझसे मार्गदर्शन लेने अप्रैल में आये थे। उनके निधन से समाज ने एक रचनात्मक विचारधारा से ओत प्रोत समाजसेवी को खो दिया है। श्री शुक्ल ने उनके निधन को अपनी निजी क्षति भी बताया है।

    श्री शुक्ल ने श्री महतो के निधन की खबर पाकर घाटशिला बार एसोसिएशन के सदस्यों से बात की तथा दुःख जताते हुए सभी से जमनीकांत महतो के विचारों को आगे बढ़ाने की अपील की। श्री शुक्ल ने प्रभु से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया है तथा परिजनों और उनके मित्रो के प्रति संवेदना जताई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनदी में डूबे युवक की खोज के लिए मंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश
    Next Article मोहनलाल अग्रवाल का निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति: विकास सिंह

    Related Posts

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    August 10, 2026

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    August 10, 2026

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    CJI सूर्यकांत के लॉ युनिवर्सिटी में चीफ गेस्ट बनाने पर बवाल, छात्रों ने कहा- कॉकरोच कहने वाले से नहीं लेंगे डिग्री

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.