Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केन्द्र सरकार का मिड-डे-मील पर बड़ा फैसला, 11.8 करोड़ बच्चों को दी जाएगी वित्तीय सहायता
    Breaking News Headlines

    केन्द्र सरकार का मिड-डे-मील पर बड़ा फैसला, 11.8 करोड़ बच्चों को दी जाएगी वित्तीय सहायता

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 29, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कोरोना महामारी की वजह से ज्यादातर राज्यों में दोबारा लॉकडाउन लगा हुआ है. जिस वजह से जनता का बुरा हाल है. इस वक्त में सबसे ज्यादा खराब स्थिति तो गरीब वर्ग और उनके बच्चों की है. इसको देखते हुए भारत सरकार ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया, जिसमें मिड-डे-मील योजना के तहत सभी पात्र बच्चों को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के जरिए वित्तीय सहायता दी जाएगी. इस योजना को केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मंजूरी दे दी है. सरकार को उम्मीद है कि इससे 11.8 करोड़ बच्चों को सीधा लाभ मिलेगा. केंद्र सरकार के मुताबिक ये योजना मिड-डे-मील को बढ़ावा देगी. इसके साथ ही केंद्र सरकार का उद्देश्य राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को लगभग 1200 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि प्रदान करना है. केंद्र सरकार के इस एकमुश्त विशेष कल्याण उपाय से देशभर के 11.20 लाख सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक में पढऩे वाले लगभग 11.8 करोड़ बच्चों को लाभ होगा.
    वहीं दूसरी ओर भारत सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएम-जीकेएवाई) के तहत लगभग 80 करोड़ लाभार्थियों को मुफ्त खाद्यान्न (-5 किलोग्राम प्रति व्यक्ति/माह) की घोषणा की थी, ऐसे में शुक्रवार को हुई घोषणा उससे अलग है. शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक भारत सरकार छात्रों को लेकर चिंतित है. इस वजह से तुरंत इस दिशा में बड़ा कदम उठाया गया. ये निर्णय बच्चों के पोषण स्तर को सुरक्षित रखने और चुनौतीपूर्ण महामारी के समय में उनकी प्रतिरक्षा की रक्षा करने में मदद करेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्थान सी.बी.ओ की तरफ से और वजूद के सहयोग से थर्ड जेंडर का विकल्प आया
    Next Article कृति सेनन: टाइगर मेरे लिए हमेशा स्पेशल रहेंगे!

    Related Posts

    बंगाल में पहली भाजपा सरकार: शुभेंदु अधिकारी मंत्रिमंडल | राष्ट्र संवाद

    May 10, 2026

    रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर टेगोर अकादमी स्कूल ने निकाली भव्य प्रभात फेरी

    May 9, 2026

    टाटा पावर के ठेका मजदूरों के स्थानांतरण और ओवरटाइम भुगतान मामले में DLC कार्यालय में सुनवाई

    May 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बंगाल में पहली भाजपा सरकार: शुभेंदु अधिकारी मंत्रिमंडल | राष्ट्र संवाद

    हर घर नल-जल योजना बनी मुसीबत! पाइपलाइन बिछाने के नाम पर सड़कें तबाह, दलदल में फिसल रहे ग्रामीण

    28 साल से पुनर्वास की राह देख रहे चाटीकोचा के विस्थापित, टेलिंग पॉन्ड की धूल और रेडिएशन पर बढ़ी चिंता

    दिनदहाड़े माइक्रो फाइनेंस कर्मी से डेढ़ लाख की लूट, विरोध पर अपराधियों ने की फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

    मेघाहातुबुरु में दर्दनाक घटना: ठेका मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

    क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन लिमिटेड में आरडी टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर के चार प्रशिक्षुओं का चयन

    शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में उपायुक्त सख्त, किताब वितरण में लापरवाही पर 7 बीपीओ को शो-कॉज

    सिदगोड़ा के बागुनहातु में घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने ब्ल्ड बैंक की पूरी टीम को किया सम्मानित।

    बढ़ती गर्मी में राहत: पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने निजी टैंकर से निःशुल्क पेयजल सेवा शुरू की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.