Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वैज्ञानिकों को मिला 115 साल पहले विलुप्त हुई प्रजाति का विशालकाय कछुआ
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    वैज्ञानिकों को मिला 115 साल पहले विलुप्त हुई प्रजाति का विशालकाय कछुआ

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 28, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ग्लोबल वॉर्मिंग और जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों के चलते जीवों की प्रजातियां विलुप्त हो रही हैं. इसी बीच एक राहत देने वाली खबर सामने आई है. प्रशांत महासागर के गैलापागोस द्वीपसमूह को दुनिया के सबसे बड़े कछुओं का घर कहा जाता है. यहां वैज्ञानिकों ने कछुए की एक ऐसी प्रजाति का पता लगाया है जो करीब 115 साल पहले विलुप्त हो गई थी. वैज्ञानिकों ने 2019 में एक वयस्क मादा कछुए की खोज की थी जिसके बाद से इस पर रिसर्च की जा रही थी. अनुवांशिक विश्लेषण की मदद से वैज्ञानिकों ने पता लगाया कि यह मादा कछुआ फर्नांडीना जाइंट कछुआ है. इस जानकारी के सामने आने के बाद वैज्ञानिक और पर्यावरणविद काफी खुश हैं. बता दें कि ये द्वीप लैटिन अमेरिका के देश इक्वाडोर के अधिकार क्षेत्र में आता है. विलुप्त प्रजाति का कछुआ मिलने के बाद इक्वाडोर के पर्यावरण मंत्री गुस्तावो मैनरिक ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘उम्मीद अभी जिंदा है!’
    कछुए की ये प्रजाति आखिरी बार 1915 में देखी गई थी. ऐसे में सवाल ये कि आखिर ये कैसे विलुप्त हुए? दरअसल यूरोपीय और दूसरे देशों के लोग बड़ी संख्या में गैलापागोस द्वीप समूह की यात्रा करते थे. लोगों ने कछुओं की कई प्रजातियों का शिकार किया लेकिन फर्नांडीना द्वीप पर पाए जाने वाले चेलोनोइडिस फैंटास्टिकस कछुए बड़ी मात्रा में शिकार के चलते गायब हो गए.

    2019 में वैज्ञानिकों की एक टीम फर्नांडीना द्वीप की यात्रा करने पहुंची. यहीं उन्हें यह मादा कछुआ मिली. रिसर्च करने के लिए येल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने इस प्रजाति की मादा कछुए के नमूनों की तुलना नर कछुए के अवशेषों से की. इस खबर को लेकर पर्यावरण मंत्री ने खुशी जताई है. उन्होंने कहा कि माना जाता था कि ये प्रजाति 100 साल पहले ही विलुप्त हो गई थी. अब इसके अस्तित्व की पुष्टि की गई है. उम्मीद अभी जिंदा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमां थी कोरोना नेगेटिव लेकिन बच्ची पैदा होने के बाद निकली कोविड पॉजिटिव, डॉक्टर्स हैरान
    Next Article यास तूफान से हुए नुकसान का जायजा लेने आज उड़ीसा और बंगाल के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी

    Related Posts

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    June 23, 2026

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.