Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र पर अपनी शर्तें थोपने की कोशिश कर रहा है ट्विटर: केंद्र सरकार
    Breaking News Headlines

    दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र पर अपनी शर्तें थोपने की कोशिश कर रहा है ट्विटर: केंद्र सरकार

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 28, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. आईटी और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि ट्विटर का यह बयान दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र पर अपनी शर्तें थोपने की कोशिश है. ट्विटर उन्हीं दिशानिर्देशों में उन्हीं नियमों का पालन करने से इंकार करता है, जिनके आधार पर वह भारत में किसी भी आपराधिक दायित्व से खुद को सुरक्षित और संरक्षित होने का दावा कर रहा है. भारत में बोलने की आजादी और लोकतांत्रिक प्रथाओं की सदियों पुरानी एक गौरवशाली परंपरा रही है. भारत में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करना केवल ट्विटर जैसी निजी लाभकारी, विदेशी संस्था का विशेषाधिकार नहीं है. ट्विटर पर फ्री स्पीच का एकमात्र उदाहरण ट्विटर और उसकी अपारदर्शी नीतियां हैं, जिसके परिणामस्वरूप लोगों के खाते कभी भी निलंबित कर दिए जाते हैं और बिना किसी वजह के मनमाने ढंग से ट्वीट हटा दिए जाते हैं.
    कानून बनाना और नीति बनाना संप्रभु राष्ट्र का एकमात्र विशेषाधिकार है और ट्विटर सिर्फ एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म है और भारत की कानूनी नीति की रूपरेखा क्या होनी चाहिए, यह तय करने में इसका कोई स्थान नहीं है.

    ट्विटर ने दावा किया है कि वह भारत के लोगों के लिए प्रतिबद्ध है. विडंबना यह है कि हाल के दिनों में ट्विटर की यह प्रतिबद्धता कही नहीं दिखी और प्रेस विज्ञप्ति में इसके उदाहरण दिए गए हैं. सरकार सशक्त रूप से आश्वस्त करना चाहती है कि ट्विटर सहित सोशल मीडिया कंपनियों के प्रतिनिधि भारत में हमेशा सुरक्षित हैं और रहेंगे और उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा और सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है.

    सरकार ट्विटर द्वारा जारी किए गए दुर्भाग्यपूर्ण बयान को पूरी तरह से निराधार, झूठा और भारत को बदनाम करने की कोशिश की निंदा करती है. इससे पहले ट्विटर बयान जारी कर दिल्ली पुलिस की करवाई को उसके कर्मचारियों के लिए खतरा बता चुका है, अब आईटी मंत्रालय ने बयान जारी कर ट्विटर को देश के नियम और कायदों की याद दिलाई है और साफ कर दिया है कि उसे भारत के कानून का पालन करना ही होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतहरीक-ए-तालिबान का शीर्ष कमांडर तीन साथियों के साथ पाकिस्तान में मारा गया
    Next Article अलग-अलग कंपनियों के वैक्सीन का डोज लगना चिंता का विषय नहीं: डॉ वीके पाल

    Related Posts

    विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में जुटे हजारों लोग, संस्कृति और अधिकारों की उठी आवाज

    August 9, 2026

    जेपीएससी-एसएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी, अन्नपूर्णा देवी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस पर जमशेदपुर में भव्य आयोजन, 20 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लाभ वितरित

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में जुटे हजारों लोग, संस्कृति और अधिकारों की उठी आवाज

    जेपीएससी-एसएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी, अन्नपूर्णा देवी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    विश्व आदिवासी दिवस पर जमशेदपुर में भव्य आयोजन, 20 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लाभ वितरित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा से तिरंगामय हुई लौहनगरी, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, हजारों राष्ट्रभक्तों ने हाथों में तिरंगा लेकर मनाया आजादी का जश्न, स्वतंत्रता सेनानियों के शौर्य को किया नमन

    झारखंड की टीम का सेंट्रल जोन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन

    वसुंधरा स्टेट के पास ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

    छात्रों के समर्थन में जयराम महतो का निर्जला उपवास

    DIU की टीम और स्थानीय पुलिस की छापेमारी में एक फर्जी अधिकारी गिरफ्तार, दो लग्जरी गाड़ियां समेत लाखों के सामान जब्त 

    मुजफ्फरपुर में बेकाबू स्कॉर्पियो का कहर, दरोगा समेत 3 को रौंदा; BMP जवान की मौके पर मौत..चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    18 दिनों से बंद घर में बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और 2 लाख नकद ले उड़े चोर; परसुडीह के गोलपहाड़ी में वारदात

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.