Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आरबीआई की सालाना रिपोर्ट में वित्त वर्ष 2021-22 में वृद्धि दर 10.5 फीसदी रहने का अनुमान
    Breaking News Business Headlines

    आरबीआई की सालाना रिपोर्ट में वित्त वर्ष 2021-22 में वृद्धि दर 10.5 फीसदी रहने का अनुमान

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 28, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. मांग और आपूर्ति में अंतर के चलते दाल और एडिबल ऑयल्स जैसे फूड आइटम्स के भाव पर दबाव बना रहेगा और इनके भाव बढ़ सकते हैं. हालांकि 2020-21 में बंपर उत्पादन के चलते अनाज के भाव में नरमी आ सकती है. आरबीआई ने यह अनुमान आज 27 मई को जारी अपने सालाना रिपोर्ट में व्यक्त किया है. इसके अलावा केंद्रीय बैंक का अनुमान है कि अगले कुछ महीनों तक वैश्विक स्तर पर क्रूड ऑयल के भाव में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. थोक मूल्य सूचकांक और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित इंफ्लेशंस से फूड इंफ्लेशन का पता चलता है. रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल कोरोना महामारी के चलते देश भर में लगाए गए लॉकडाउन के कारण सीपीआई आधारित फूड इंफ्लेशन में बढ़ोतरी हुई थी, जबकि डब्ल्यूपीआई आधारित फूड इन्फ्लेशन में गिरावट रही थी. आरबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक इससे सप्लाई चेन में रुकावट की भूमिका का अंदाजा लगाया जा सकता है.
    केंद्रीय बैंक ने अपनी सालाना रिपोर्ट में कोरोना की दूसरी लहर का जिक्र करते कहा कि इसका इंफ्लेशन पर असर पड़ेगा. महामारी के चलते बाजार में प्रतिस्पर्धा कम हुई है, मार्च 2021 से कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले और कंटेनमेंट से जुड़े नियमों के चलते सप्लाई चेन प्रभावित हुआ है. इससे इंफ्लेशन पर असर पड़ सकता है. सप्लाई चेन में रुकावटों के चलते 2020-21 में हेडलाइन इन्फ्लेशन 2019-20 की तुलना में 1.4 फीसदी बढ़कर 6.2 फीसदी तक पहुंच गया था. हेडलाइन इन्फ्लेशन को सालाना आधार पर कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स में बदलाव के तौर पर मापा जाता है. अप्रैल-जुलाई 2020 में डब्ल्यूपीआई आधारित इंफ्लेशन शून्य के नीचे चला गया था और मई 2020 में 54 महीनों के निचले स्तर (-) 3.4 पर पहुंच गया था. वैश्विक स्तर पर नॉन-फूड प्राइमरी ऑर्टिकल्स के भाव में गिरावट और लॉकडाउन के चलते कीमतों में गिरावट के कारण मई 2020 में यह स्थिति बनी थी. डब्ल्यूपीआई आधारित इंफ्लेशन 2020-21 में 1.3 फीसदी तक कम हुआ था जबकि 2019-20 में यह 1.7 फीसदी था.
    आरबीआई ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पिछले साल कोरोना महामारी के चलते इकोनॉमी पर एक घाव बन गया है. हालांकि दूसरी लहर के बीच वैक्सीनेशन ड्राइव के चलते इकोनॉमी में फैली निराशा को दूर करने में मदद मिली है. दूसरी लहर के चलते वृद्धि दर के अनुमानों को संशोधित किया जा रहा है. आरबीआई के मुताबिक चालू वित्त वर्ष 2021-22 में वृद्धि दर 10.5 फीसदी रह सकती है. तिमाही आधार पर बात करें तो इकोनॉमी अप्रैल-जून में 26.2 फीसदी, जुलाई-सितंबर में 8.3 फीसदी, अक्टूबर-दिसंबर में 5.4 फीसदी और जनवरी-मार्च में 6.2 फीसदी की दर से बढ़ेगी. आरबीआई के मुताबिक वैश्विक स्तर पर सामूहिक प्रयासों से ही महामारी के खिलाफ बेहतर नतीजे पाए जा सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरोहित शर्मा जल्द बनेंगे टीम इंडिया के कप्तान: किरण मोरे
    Next Article तहरीक-ए-तालिबान का शीर्ष कमांडर तीन साथियों के साथ पाकिस्तान में मारा गया

    Related Posts

    केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.