जामताड़ा पुलिस विभाग के सौजन्य से 70 अदद पल्स ऑक्सीमीटर जिला प्रशासन जामताड़ा को कराया गया उपलब्ध; उपायुक्त श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) ने जामताड़ा पुलिस के इस पहल के लिए किया धन्यवाद ज्ञापन।
आज दिनांक 27 मई 2021 को उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार सिन्हा (भा.पु.से.) द्वारा जामताड़ा पुलिस के सौजन्य से जिले में कोविड 19 महामारी के मद्देनजर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) को जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं में सहयोग हेतु कुल 70 अदद पल्स ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराया।
उपायुक्त श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) ने जामताड़ा पुलिस प्रशासन के इस सकारात्मक पहल की काफी प्रशंसा की तथा उनको धन्यवाद दिया, कहा इस महामारी से निपटने हेतु सभी के एकजुटता एवं सहयोग की जरूरत है। पुलिस प्रशासन के इस पहल से लोगों के बेहतर उपचार में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस पल्स ऑक्सीमीटर का सकारात्मक उपयोग किया जाएगा।

