Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हार से बौखलाए दबंग प्रधान प्रत्याशी ने मौजूदा प्रधान पर चढ़ाया ट्रैक्टर
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    हार से बौखलाए दबंग प्रधान प्रत्याशी ने मौजूदा प्रधान पर चढ़ाया ट्रैक्टर

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 26, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अमरोहा. उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद के थाना अमरोहा देहात इलाके के गांव कुम्‍हरिया से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि हार से बौखलाए दबंग प्रधान पद प्रत्याशी रहे सचिन कुमार ने प्रधान पद की शपथ लेने के बाद घर लौट रहे संदेश कुमार ढिल्लो पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया. हमले में गंभीर रूप से घायल वर्तमान प्रधान संदेश कुमार को अमरोहा के निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां से उन्हें मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.अमरोहा जनपद के थाना अमरोहा देहात इलाके के कुम्हरिया गांव का यह पूरा मामला है. गांव के ही रहने वाले संदेश कुमार और सचिन कुमार ने प्रधान पद का चुनाव लड़ा था. संदेश कुमार ढिल्लो चुनाव जीत गए और प्रधान बन गए. इसके बाद उन्होंने मंगलवार को प्रधान पद की शपथ भी ले ली. जानकारी के मुताबिक, हार से बौखलाए प्रधान पद प्रत्याशी रहे दबंग सचिन कुमार ने मौजूदा प्रधान संदेश कुमार ढिल्लो की बाइक पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया और उनकी जान लेने की कोशिश की. इसके बाद प्रधान को तुरंत इलाज के लिए अमरोहा के निजी अस्पताल लाया गया, जहां से उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए हायर सेंटर मेरठ रेफर किया गया है.

    मामले की जानकारी मिलते ही अमरोहा जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा. एसपी सुनीति ने घायल प्रधान संदेश कुमार से फोन पर हालचाल जाना और पूरे मामले में उन्होंने आरोपी पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए. जिसके बाद इस पूरे मामले में पुलिस विभाग के अधिकारी अग्रिम कार्रवाई में जुटे हैं. अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया है थाना प्रभारी के नेतृत्व में गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपहलवान सुशील कुमार के बाद 4 अन्‍य आरोपी गिरफ्तार
    Next Article तरुण तेजपाल को बरी करते हुए बोलीं जज- गलत आरोप में सजा होना भी गलत होगा

    Related Posts

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    राम मंदिर से दान गायब मामले में प्राथमिकी के बिना एसआईटी ‘बिना तीर की कमान’ है: अखिलेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.