Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यास तूफान का असर: उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
    Breaking News ओड़िशा झारखंड

    यास तूफान का असर: उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 25, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. टाउते चक्रवाती तूफान के बाद अब पूर्वी तटीय राज्यों पर यास तूफान का खतरा मंडरा रहा है. इसकी भयावहता को देखते हुए राज्यों को अलर्ट पर रखा गया है. इसके लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समीक्षा बैठक की थी. वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि यह यास गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल चुका है. मौसम विभाग के अनुसार यह 26 मई को ओडिशा के बालासोर के पास दस्तक देगा. 26 मई को इसकी तीव्रता और बढ़ जाएगी. इस तूफान का असर अभी से दिखने लगा है. इसे लेकर मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार समेत कई राज्यों के अधिकांश जिलों के लिए बारिश का अलर्ट भी जारी किया है.मौसम विभाग के अनुसार यह चक्रवाती तूफान ओडिशा के पारादीप और पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप से होकर गुजरेगा जो बालासोर के पास है. 26 मई की सुबह ओडिशा के तट पर कम दबाव के इस क्षेत्र की वजह से 90 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी जो 110 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार तक भी पहुंच सकती हैं. इसके असर से मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में मंगलवार को 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली गरजने के साथ बारिश होने का अनुमान है. महाराष्ट्र के अधिकतर हिस्से में अगले चार दिन में तापमान दो डिग्री से लेकर तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी. वहीं मौसम विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश के भी करीब 27 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. आईएमडी के अनुसार इन 27 जिलों में 24 मई से 28 मई तक तूफान के कारण बारिश की चेतावनी दी गई है.
    इसके साथ ही बिहार और झारखंड के लिए भी आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है. मंगलवार शाम तक बिहार में यास तूफान के प्रभाव के कारण बारिश होने के आसार जताए जा रहे हैं. बारिश का यह दौर 26 मई को भी जारी रह सकता है. वहीं झारखंड के भी अधिकांश जिलों में बारिश का अलर्ट है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत से फरार पीएनबी घोटाले का आरोपी मेहुल चौकसी एंटीगुआ से हुआ लापता
    Next Article बुद्ध पूर्णिमा के दिन चांद धरती के सबसे करीब आ जाता ,इसलिए कुछ बड़ा दिखता

    Related Posts

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.