Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मौसम में दिखने लगा यास तूफान का असर, कई राज्यों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना
    Breaking News Headlines

    मौसम में दिखने लगा यास तूफान का असर, कई राज्यों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देश के पश्चिमी तटीय राज्यों में पिछले दिनों टाउते नामक चक्रवाती तूफान ने कहर बरपाया था. अब ऐसा ही एक चक्रवाती तूफान बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार यास नाम का यह चक्रवाती तूफान 26 मई को पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बांग्लादेश के तटीय इलाकों पर पहुंचेगा.वहीं इस समय बंगाल कर खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. यह उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और सोमवार को इसके चक्रवाती तूफान में बदलने के आसार हैं. इसके बाद अगले 24 घंटे में यह बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है.
    मौसम विभाग के अनुसार यास तूफान के इस प्रभाव के कारण दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अगले 3 दिन तक धूल भरी हवाएं चलेंगी. इनकी रफ्तार 25 से 35 किमी प्रति घंटा होगी.

    इसके साथ ही आईएमडी ने कहा है कि इस मौसमी घटना के कारण मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में सोमवार और मंगलवार को 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली गरजने के साथ बारिश होने का अनुमान है. आईएमडी ने अनुमान जताया है कि महाराष्ट्र के अधिकतर हिस्से में अगले पांच दिन में तापमान दो डिग्री से लेकर तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी.

    आईएमडी के मुताबिक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 23 और 24 मई को भारी बारिश हो सकती है. ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में 25 मई को बारिश का अनुमान है. पश्चिम बंगाल में 25 से 27 मई तक बारिश संभव है. वहीं झारखंड और बिहार में 26 मई व 27 मई को बारिश हो सकती है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत बायोटेक जून से शुरू कर सकता है बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन का परीक्षण
    Next Article पाँच दिवसीय दौरे पर अमेरिका पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर, आर्थिक और कोविड-19 से जुड़े मुद्दों पर करेंगे चर्चा

    Related Posts

    15वें दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का भव्य समापन, ‘ए न्यू पोस्टबॉक्स : टेल्स फ्रॉम पार्टीशन’ सम्मानित

    May 10, 2026

    सावधान! बीवी को पढ़ाया, नर्स बनते ही छोड़ा? गोंडा राजेश रेनू विवाद | राष्ट्र संवाद

    May 10, 2026

    महिला आरक्षण: राजनीतिक दलों का दोहरा चरित्र | राष्ट्र संवाद

    May 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    15वें दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का भव्य समापन, ‘ए न्यू पोस्टबॉक्स : टेल्स फ्रॉम पार्टीशन’ सम्मानित

    सावधान! बीवी को पढ़ाया, नर्स बनते ही छोड़ा? गोंडा राजेश रेनू विवाद | राष्ट्र संवाद

    छपकर बिकते थे कभी, सच के थे अख़बार,

    महिला आरक्षण: राजनीतिक दलों का दोहरा चरित्र | राष्ट्र संवाद

    प्रतिनिधित्व और संतुलन: शुभेंदु मंत्रिमंडल में नए बंगाल की झलक | राष्ट्र संवाद

    बंगाल में पहली भाजपा सरकार: शुभेंदु अधिकारी मंत्रिमंडल | राष्ट्र संवाद

    हर घर नल-जल योजना बनी मुसीबत! पाइपलाइन बिछाने के नाम पर सड़कें तबाह, दलदल में फिसल रहे ग्रामीण

    28 साल से पुनर्वास की राह देख रहे चाटीकोचा के विस्थापित, टेलिंग पॉन्ड की धूल और रेडिएशन पर बढ़ी चिंता

    दिनदहाड़े माइक्रो फाइनेंस कर्मी से डेढ़ लाख की लूट, विरोध पर अपराधियों ने की फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

    मेघाहातुबुरु में दर्दनाक घटना: ठेका मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.