Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूएसए और ब्राजील के बाद 3 लाख कोविड मौतों का आंकड़ा पार करने वाला भारत दुनिया का तीसरा देश
    Breaking News

    यूएसए और ब्राजील के बाद 3 लाख कोविड मौतों का आंकड़ा पार करने वाला भारत दुनिया का तीसरा देश

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने किसी सुनामी की तरह कहर ढाया. हालांकि नए मामलों में कमी जरूर आ रही है, लेकिन कोरोना वायरस से मौत के आंकड़े पर ब्रेक नहीं लग पा रहा है. कोविड की दूसरी लहर ने देश में स्वास्थ्य व्यवस्था और कोरोना को लेकर की गई तैयारियों की पोल खोलकर रख दी. यही वजह है कि भारत अब दुनिया में कोरोना से होने वाली मौतों की सूचि में तीसरे नंबर पर आ गया है. विश्वभर में कोविड से तीन लाख से अधिक मौतें अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत में दर्ज की गई हैं.आपको बता दें कि देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में कमी आ रही है लेकिन एक समय ऐसा भी था जब दुनिया में सबसे अधिक दैनिक मामले भारत में रिकॉर्ड किए गए थे. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटो में कोरोना के 2,40,842 नए केस सामने आए हैं और 3,741 लोगों ने दम तोड़ा है, जिसके बाद पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,65,30,132 पहुंच गई है और मौत का आंकड़ा तीन लाख के पार पहुंच गया है. खौफनाक बात यह है कि मई महीने में भी अब तक 83 हजार 135 लोगों की मौत हो चुकी है.यह आंकड़ा पिछले महीने यानी अप्रैल से 48,768 से अधिक है. हालांकि इस आंकड़े में कुछ पुरानी मौतें भी शामिल हैं, लेकिन अगर बात 14 मई से लेकर 21 मई तक करें तो मरने वालों की संख्या सिर्फ 2 बार 4000 से नीचे गई है. आपको बता दें कि भारत में अब रोज कोरोना के 2.5 लाख के करीब मामले सामने आ रहे हैं. एक न्यूज वेबसाइट के मुताबिक कोरोना डेटाबेस के अनुसार शुक्रवार को देशभर में 2,57,299 कोविड केस दर्ज हुए. हालांकि इन मामलों में शीर्ष स्तर से 35 फीसद की गिरावट आई है. वहीं दुनिया में अब तक अमेरिका में सबसे अधिक कोविड मौतें हुई हैं, उसके बाद ब्राजील और अब भारत भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article12 विपक्षी पार्टियों ने संयुक्त किसान मोर्चा को दिया समर्थन, 26 मई को देशभर में प्रदर्शन कर मनाएंगे काला दिवस
    Next Article RRR : फिल्म के डिजिटल और सैटेलाइट राइट्स की करोड़ों में हुई डील

    Related Posts

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    June 25, 2026

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    पैतृक जमीन हड़पने से सी ओ से शिकायत 

    यूसील प्रबंधन के द्वारा के के फार्मा को 1 साल में 2 करोड़ से अधिक का भुगतान लेकिन समय पर नहीं मिल रहा है मरीजों को जरूरी दवा

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.