Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 12 विपक्षी पार्टियों ने संयुक्त किसान मोर्चा को दिया समर्थन, 26 मई को देशभर में प्रदर्शन कर मनाएंगे काला दिवस
    Breaking News Headlines राजनीति

    12 विपक्षी पार्टियों ने संयुक्त किसान मोर्चा को दिया समर्थन, 26 मई को देशभर में प्रदर्शन कर मनाएंगे काला दिवस

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 24, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. नए कृषि कानूनों के मसले पर किसान संगठनों और सरकार के बीच गतिरोध थमता नजर नहीं आ रहा है. कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान नेताओं को एक बार फिर विपक्षी दलों का समर्थन मिला है. कांग्रेस समेत 12 बड़ी विपक्षी पार्टियों ने संयुक्त किसान मोर्चा के उस फैसले का समर्थन किया है जिसमें 26 मई को देश भर में प्रदर्शन करने की घोषणा की गई है. मालूम हो कि इस दिन किसान आंदोलन को शुरू हुए छह महीने पूरे हो रहे हैं.समाचार के मुताबिक 12 विपक्षी दलों की ओर से संयुक्त किसान मोर्चा के समर्थन में एक ताजा बयान भी जारी किया गया है. इसमें 12 मई को लिखे गए उस पत्र का भी जिक्र है जिसमें नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की गई थी. तब विपक्षी दलों की ओर से कहा गया था कि कृषि कानूनों को वापस लिया जाना चाहिए. इसके लाखों किसानों को महामारी का शिकार होने से बचाया जा सकता है.

    इन विपक्षी पार्टियों ने किया है समर्थन

    – सोनिया गांधी (कांग्रेस)
    – एचडी देवेगौड़ा (जद-एस)
    – शरद पवार (एनसीपी)
    – ममता बनर्जी (टीएमसी)
    – उद्धव ठाकरे (शिव सेना)
    – एमके स्टालिन (डीएमके)
    – हेमंत सोरेन (झामुमो)
    – फारूक अब्दुल्ला (पीपुल्स कांफ्रेंस)
    – अखिलेश यादव (समाजवादी पार्टी)
    – तेजस्वी यादव (राजद)
    – डी राजा (सीपीआई)
    – सीताराम येचुरी (माकपा)

    संयुक्त किसान मोर्चा ने पीएम को लिखा पत्र

    नए कृषि कानूनों के विरोध में 28 नवंबर से दिल्ली-एनसीआर के बॉर्डर पर धरना प्रदर्शन जारी है. वहीं संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बातचीत फिर से शुरू करने की पहलकदमी करने की अपील की है. संयुक्त किसान मोर्चा ने पत्र में कहा है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का प्रमुख होने के नाते बातचीत फिर से शुरू करने की जिम्मेदारी आप पर है. यदि सरकार बातचीत करके हमारी समस्याओं का समाधान करे तो किसान अपने घर चले जाएंगे.पत्र में कहा गया है कि यदि 25 मई तक सरकार की ओर से सकारात्मक जवाब नहीं मिला तो 26 मई को राष्ट्रीय विरोध दिवस मनाया जाएगा. किसानों ने चेतावनी दी है कि अगले चरण में संघर्ष को और तेज करेंगे. बता दें कि केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच अब तक 12 दौर की बातचीत हो चुकी है लेकिन कृषि कानूनों पर गतिरोध खत्?म नहीं हुआ है. किसान कानून रद करने की जिद पर अड़े हुए हैं जबकि केंद्र सरकार किसानों से आपत्ति वाले बिंदुओं को बताने को कहती रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article यूएसए और ब्राजील के बाद 3 लाख कोविड मौतों का आंकड़ा पार करने वाला भारत दुनिया का तीसरा देश

    Related Posts

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    June 26, 2026

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    June 26, 2026

    अर्पण’ का रक्तदान अभियान मानव सेवा की अनुकरणीय मिसाल : संजय चौधरी

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    अर्पण’ का रक्तदान अभियान मानव सेवा की अनुकरणीय मिसाल : संजय चौधरी

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर 28 जून को रेड क्रॉस भवन में लगेगा रक्तदान शिविर, समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

    सियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, देश में शांति और विकसित भारत के लिए की प्रार्थना

    तालाब में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

    कोडरमा में कथित धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

    कुख्यात गैंगस्टर सोनू मोनू के पिता प्रमोद सिंह गिरफ्तार

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर 28 जून को रेड क्रॉस भवन में लगेगा रक्तदान शिविर, समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.