Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा जिला अध्यक्ष ने अंचलाधिकारी पर दलित समाज का अपमान करने का लगाया आरोप
    Breaking News झारखंड

    भाजपा जिला अध्यक्ष ने अंचलाधिकारी पर दलित समाज का अपमान करने का लगाया आरोप

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 23, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा जिला अध्यक्ष ने अंचलाधिकारी पर दलित समाज का अपमान करने का लगाया आरोप

    संवाददाता

    जामताड़ा: भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने कहा कि करमाटाड़ प्रखंड के अंचलाधिकारी गुलजार अंजुम के द्वारा पंचायत सचिव राजस्व कर्मचारी एवं स्वयंसेवक को सीतलपुर गांव में भेज कर दलित समाज के राजकुमार बावरी को बयान पलटने को कहना और बयान नहीं पलटने पर राजकुमार की मां को सहायिका के पद से हटाने एवं राजकुमार बावरी को झूठे मामले में फंसाने का धमकी दिलाना सरासर गलत तथा दलित समाज का अपमान है |जिसे भारतीय जनता पार्टी कदापि बर्दाश्त नहीं करेगी| श्री सिंह ने कहा कि कुछ दिनों पूर्व करमाटाड़ प्रखंड के सीतलपुर गांव के हुरु पंडित जिनकी मृत्यु करोना से हो गई थी उससे 15 दिन पहले ही इनकी पत्नी भी करोना कि लड़ाई हार गई थी| इनका लड़का उदलबनी अस्पताल में पॉजिटिव होने के कारण जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है |झारखंड सरकार का गाइडलाइन में हुरू पंडित की अंतिम क्रिया प्रशासन को करनी थी ,लेकिन जिला और प्रखंड प्रशासन इसे नजरअंदाज कर दिया |अंत में लिहाजा गांव के राजकुमार बावरी एवं आरएसएस एवं भाजपा के लोगों के द्वारा हुरू पंडित का अंतिम संस्कार ठेला पर लादकर किया गया | लेकिन निष्क्रिय जिला प्रशासन जिसे एंबुलेंस और लकड़ी सहित अन्य सामान की व्यवस्था करना था करने में विफल रहा| जिसको प्रमुखता से मीडिया एवं अन्य लोगों ने उठाया |जिसके कारण जिला प्रशासन का किरकिरी हुआ इसी का खींच उतारने के लिए अंचलाधिकारी करमाटाड़ ने अपने लोगों को सीतलपुर गांव में भेज कर राजकुमार बावरी के परिवार को धमकी देने का काम किया है और अंचलाधिकारी का काम ही है लोगों को धमकी दिला कर पैसा का उगाही करना |इससे पहले भी जिले के नारायणपुर प्रखंड के चिरूडीह गांव में एक समाज के लोगों के द्वारा दलित समाज के घर पर जबरन कब्जा कर उनको गांव से भगा देने का काम किया गया था ,जिसमें भी जिला प्रशासन का काफी किरकिरी हुई थी| मैं कहना चाहता हूं जिला प्रशासन के लोगों से कि आप एक व्यक्ति के इशारे पर जो काम कर रहे हैं उसको बंद कीजिए और सबका साथ ,सबका विकास, सबका विश्वास के तहत जामताड़ा जिला में काम कीजिए |नहीं तो भारतीय जनता पार्टी आपके इस कृत्य को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और जरूरत पड़ेगी तो सड़क पर उतरना होगा तो सड़क पर उतरने का काम करेगी |झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री से भी आग्रह है कि जामताड़ा जिले के पदाधिकारियों पर आप अंकुश लगाने का काम करें| क्योंकि यह लोग आपके भी छवि को खराब करने का काम कर रहे हैं| आपसे आग्रह है कि ऐसे दोषी पदाधिकारियों को चिन्हित करते हुए दंडित करने का काम करें|

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुंडहित के वनों की हो रही है अंधाधुंध कटाई, पूर्व मंत्री बाटुल ने कहा स्थानीय पुलिस प्रशासन के संरक्षण तथा वन विभाग की स्वीकृति से हो रहा है यह सब काला कारोबार
    Next Article जनता की शिकायत पर विधायक इरफान ने जेई का कराया तबादला, अवैध वसूली का आरोप

    Related Posts

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    June 24, 2026

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    June 24, 2026

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलना झारखंड के लिए गौरव की बात- केपी सोरेन 

    जेवियर स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस का हुआ आयोजन

    6 महीने से वेतन नहीं, अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर एनएचएम कर्मी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

    केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा में नामांकन विवाद, आदिवासी बच्चों की अनदेखी का आरोप; अभिभावकों ने किया जोरदार विरोध

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नशा मुक्ति पर तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय की शत-प्रतिशत रिजल्ट पर गदगद हुए विधायक संजीव सरदार

    विधायक ने मधुआबेड़ा (कुलियंक) गाँव में पक्का नाली निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.