
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कोल्हान प्रमंडल के प्रवक्ता राकेश तिवारी ने आज झारखंड कांग्रेस के प्रभारी श्री आर पी एन सिंह जी एवं प्रदेश कांग्रेश के अध्यक्ष मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव जी के निर्देश पर भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर आज सोनारी में 125 ब्राह्मण पुरोहितों और जरूरत मंदो के बीच 1 महीने का सुखा अनाज खाद्यान्न वितरित किया श्री तिवारी ने इस अवसर पर कहा स्वर्गीय राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे संचार क्रांति के जनक थे उन्होंने ही सबसे पहले पंचायतों को मजबूत करने का सपना देखा था उन्होंने ही देश के नौजवानों को 18 वर्ष की आयु में मत देने का अधिकार देकर नौजवानों की राष्ट्र के नवनिर्माण में भागीदारी सुनिश्चित की आज झारखंड में हमारी गठबंधन की सरकार ने स्वर्गीय राजीव गांधी जी के सपनों को साकार करते हुए इस करो ना संक्रमण काल में नौजवानों के स्वास्थ्य की रक्षा को प्राथमिकता में रखते हुए 18 वर्ष से ऊपर वर्ग के आयु वाले लोगों को मुफ्त में बेकसीनेशन देने का निर्णय लेकर ऐतिहासिक कदम उठाया आज राज्य में हमारे नेता के उस सपने को साकार होता देख हमें प्रसन्नता होती हैं स्वर्गीय गांधी समाज के जरूरतमंद गरीब दीन दुखियों के कल्याण के लिए कई कदम उठाए थे आज उनकी पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों के बीच अनाज का वितरण कर हमें भी गौरव महसूस हो रहा है इस कार्यक्रम में श्री हीरा अरकने पंकज कुमार जितेंद्र पांडे किशन मारडी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे

