विधायक, सांसद मद से खरीदा गया 21 एंबुलेंस जिले नही देखा जा रहा है, उच्च स्तरीय जांच की मांग:सोमनाथ सिंह
संवाददाता
जामताड़ा: भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने कहा कि जामताड़ा जिले में सरकार एवं सांसद ,विधायक मद से खरीदे हुए कुल 21एंबुलेंस जामताड़ा जिले में उपलब्ध है लेकिन इनमें से अधिकतर एंबुलेंस एनजीओ को चलाने के लिए दिया गया है|पर इन एंबुलेंस को जिला में नहीं देखा जा रहा है|इसे देखने की जरूरत है कि इन सभी एंबुलेंस का उपयोगिता मरीजों के लिए कितना हो रहा है| क्योंकि करोना महामारी के कारण जिलावासी काफी परेशान है| ज़रूरत पर एंबुलेंस लोगों को मिल नहीं रहा है| तब थक हार कर मरीज को अन्य वाहन या ठेला पर अस्पताल काफी देरी से लाया जा रहा हैं |पिछले वर्ष भी एक मरीज को समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण उसके परिजन उसे ठेला में अस्पताल ला रहे थे जिसके कारण रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई थी |गुरुवार को भी करमाटार प्रखंड के सीतलपुर गांव में एक व्यक्ति हुरू पंडित का मृत्यु होने के बाद एंबुलेंस नहीं मिलने पर उसके शव को लोग ठेला में लादकर श्मशान घाट लाए| इससे समझा जा सकता है कि जिले में जितने भी एंबुलेंस है उसका सही से उपयोग मरीजों के लिए नहीं हो रहा है |वह एंबुलेंस या तो एनजीओ के घर के दरवाजे पर उनकी शोभा बढ़ा रहा है या दूसरे दूसरे कामों में इसका उपयोग हो रहा है| जनता के टैक्स से खरीदी हुई एंबुलेंस इस वक्त मरीजों के काम में नहीं आना और उनका दूसरे दूसरे कामों में उपयोग किया जाना जिला के जनता के साथ साफ नाइंसाफी है| जामताड़ा जिला बने हुए काफी साल हो गए हैं |जिले में एंबुलेंस एवं स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति काफी खराब है| एंबुलेंस का सही उपयोग हो रहा है कि नहीं हो रहा है| इसलिए जामताड़ा जिला बने हुए समय से सभी एंबुलेंस एवं सांसद विधायक फंड से खरीदी हुई सभी एंबुलेंस का ऑडिट होना जरूरी है| तब लोगों को पता चलेगा कि किस एंबुलेंस का कितना और किस कार्यों में उपयोग हुआ है या हो रहा है |इससे जानने का हक जनता को है | क्योंकि इन एंबुलेंस को जनता के सेवा के लिए सभी एनजीओ और विभाग को दिया गया है न कि फोटो खिंचवाने एवं शोभा की वस्तु बनाने के लिए |इसलिए भारतीय जनता पार्टी जिले के उपायुक्त और माननीय मुख्यमंत्री से मांग करती है कि सभी एंबुलेंस का जांच करा कर चिन्हित करते हुए दोषियों को दंडित करने का काम किया जाए|

