श्याम भक्त मंडल ने श्मशान घाट के कर्मचारियों को किया सम्मानित
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास के विधायक प्रतिनिधि रह चुके श्याम भक्त मंडल,भालूबासा के संयोजक पवन अग्रवाल की अगुवाई में स्वर्णरेखा बर्निंग घाट के सचिव गणेश राव को शाल के साथ पुष्प गुच्छ दे कर उनके समर्पण को नमन किया।।साथ ही साथ 13 स्थायी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया । इसके साथ ही श्री श्याम भक्त मंडल की ओर से उन्हें 10 -10 किलो चावल भी प्रदान किया गया । इस मौके पर पवन अग्रवाल ने कहा कि कोरोना काल में श्मशान घाट के इन कर्मचारियों का योगदान अतुलनीय है । कोरोना महामारी के इस भीषण दौर में जहां परिजन भी संक्रमित शवों का दाह संस्कार करने से बच रहे हैं, वही श्मशान घाट के ये कर्मचारी रात दिन बिना किसी डर भय के इस कार्य में पूरी तन्मयता से लगे हुए हैं। समाज के लिए इनका काम वंदनीय है। सही मायने में देखा जाए तो यही वास्तविक कोरोना योद्धा हैं। श्याम भक्त मंडल इन्हें सम्मानित कर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। करोना महामारी के इस दहशत भरे दौर में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। श्री पवन अग्रवाल ने सरकार से भी अनुरोध किया की ऐसे लोगों के कल्याण के लिए आवश्यक कदम उठाया जाए।।स्वविदित है कि मारवाड़ी सामज के अन्य संश्थाओ द्वारा भी बर्निंग घाट में सैकड़ो टन लकड़ी भी दान स्वरूप उपलब्ध कराया था। इस अवसर पर भक्त मंडल के अध्यक्ष मुरारी अग्रवाल,भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा,बिमल अग्रवाल, रविन्द्र मिश्रा, मनीष खडेलवाल, बोल्तू सरकार,सुमन कुमार,राजू खण्डेलवाल,मालीराम अग्रवाल, नितिन चौधरी, बजरंग अग्रवाल मुख्य रूप से शामिल थे।

