भाजयुमो निरंतर पहुँचा रहा जरूरतमंदों तक मोदी आहार, एमजीएम समेत कई क्षेत्रों में कार्यकर्ता दे रहे सेवा
जमशेदपुर। कोरोना के इस संकट काल में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रतिदिन जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचा रहे हैं। भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित अमित अग्रवाल के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ता कोल्हान के सबसे बड़े अस्पताल एमजीएम में दोपहर का भोजन जरूरतमंदों लोगों के बीच प्रतिदिन वितरित कर रहे हैं। युवा कार्यकर्ता अस्पताल के सफाईकर्मी, एम्बुलेंस चालक, सुरक्षाकर्मी एवं मरीज के परिजनों के बीच ‘मोदी आहार’ का वितरण कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, आसपास के क्षेत्रों में भी युवा कार्यकर्ता पूरी तन्मयता और समर्पण भाव से जरूरतमंदों तक भोजन पैकेट, सेनेटाइजर, मास्क, ऑक्सिजन इत्यादि की व्यवस्था कर रहे हैं। भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव के निर्देश पर ‘संगठन ही सेवा अभियान’ के तहत युवा कार्यकर्ता प्रतिदिन एमजीएम अस्पताल में जरूरतमंद लोगों के बीच दोपहर का भोजन वितरित कर रहे हैं। बताया कि पिछले कई दिनों से यह कार्य निरंतर चल रहा है। आने वाले दिनों में भी भाजयुमो जमशेदपुर द्वारा एमजीएम अस्पताल समेत शहर के अन्य क्षेत्रों में भी प्रतिदिन जरूरतमंद लोगों तक मोदी आहार के वितरण का कार्य यूँ ही निरन्तर संचालित की जाएगी।
इस अवसर पर सन्नी संघी, सतीश शर्मा, सुमित कुमार, मनीष शर्मा, कौस्तव रॉय, सोनू श्रीवास्तव समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा जिला अध्यक्ष ने लिया कोरोनारोधी टीका, युवाओं से टीकाकरण के प्रति जागरूक करने की अपील की

जमशेदपुर। प्रदेश में तीसरे चरण के टीकाकरण अभियान के प्रारंभ होने पर 18 साल से अधिक उम्र के युवाओं में टीकाकरण के प्रति खासा उत्साह देखा जा रहा है। तीसरे चरण के अभियान प्रारंभ होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष गुँजन यादव ने भी टीका लिया। मंगलवार को जमशेदपुर अंतर्गत टेल्को स्थित विद्या भारती चिन्मया विद्यालय में जिलाध्यक्ष गुँजन यादव ने कोरोनारोधी टीका कोविशील्ड का प्रथम डोज लिया। टीकाकरण के पश्चात सोशल मीडिया पर अनुभव साझा करते हुए उन्होंने युवा वर्ग से टीका लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि देश में निर्मित टीका पूर्ण रूप से सुरक्षित और प्रभावी है। गुँजन यादव ने युवाओं से टीकाकरण के प्रति आमजनों को जागरूक करने की अपील की है।

