Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » HMCH से रातों- रात 200 ऑक्सीजन सिलेंडर गायब, वार्ड ब्वॉय हिरासत में, धंधे में समाजसेवियों का भी नाम
    Breaking News झारखंड

    HMCH से रातों- रात 200 ऑक्सीजन सिलेंडर गायब, वार्ड ब्वॉय हिरासत में, धंधे में समाजसेवियों का भी नाम

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *हजारीबाग*

    *HMCH से रातों रात 200 ऑक्सीजन सिलेंडर गायब, वार्ड ब्वॉय हिरासत में, धंधे में समाजसेवियों का भी नाम*

    कोरोना की इस मुश्किल घड़ी में कुछ लोग आपदा में अवसर तलाश रहे हैं. जहां संक्रमित मरीजों को तुरंत दवा, ऑक्सीजन के साथ अन्य चीजों की जरूरत है.वहीं कुछ लोग इसकी कालाबाजारी में लगे हुए हैं. कुछ ऐसी ही मामला हजारीबाग के जिला मेडिकल कॉलेज में सामने आया है. जहां बड़े गड़बड़झाला का पर्दाफाश हुआ है. लगभग 200 ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में सदर थाना में प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है. पुलिस इसकी छानबीन कर रही है. प्रारंभिक दौर में वार्ड ब्वॉय सुरेंद्र यादव को ऑक्सीजन बेचने के आरोप में हिरासत में लिया गया है. ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी होने का खुलासा तब हुआ. जब एक व्यक्ति ऑक्सीजन सिलेंडर भरवाने के लिए डेमोटांड़ स्थित प्लांट में गया. तब उससे पूछताछ हुई. पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि किसी ने उसे सिलेंडर बेचा है. इसके बाद मामले की तफ्तीश की जा रही थी.

    दरअसल इस मामले में जब सिलेंडर भरवाने आये शख्स के पूछताछ हुआ. तब जाकर खुलासा हुआ कि जिला मेडिकल कॉलेज से 200 सिलेंडर की चोरी की गयी है. साथ ही जो सिलेंडर शख्स लेकर आया था, वो भी चोरी की थी. जो उसे बेचा गया था. पुलिस ने प्रारंभिक दौर में अस्पताल प्रबंधक और चार अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की है. पुलिस इस बात की जांच में लगी है कि आखिर 200 सिलेंडर की चोरी कैसे हो गयी.
    बताया जा रहा है कि इस काम में कई कथित समाजसेवी भी शामिल हैं. जिनका नाम जल्दी ही पुलिस सार्वजनिक कर सकती है. ये वही लोग हैं,जो इस त्रासदी काल में अपनी वाहवाही लूटने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर बांटने का काम कर रहे थे. वहीं कुछ ऐसे लोगों के भी नाम सामने आ रहे हैं, जिन्होंने ऑक्सीजन सिलेंडर इस दौरान बेचे हैं.

    इस पूरे प्रकरण में अस्पताल प्रबंधन के साथ-साथ कई अन्य लोग भी सवालों के घेरे में हैं. यह भी आशंका जतायी जा रही है कि सिर्फ ऑक्सीजन ही नहीं मेडिसिन इंजेक्शन का भी यहां बड़ा खेल हुआ है. लेकिन इस पूरे मामले को लेकर अभी तक कोई प्रशासनिक पदाधिकारी कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं. लेकिन जिनके मिली भगत की बात सामने आ रही है, उनके बारे में सूत्रों ने पुख्ता जानकारी दी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकिसानों के हित में जरूरत पड़ी तो रोड पर भी आएंगे :सोमनाथ सिंह
    Next Article तेलंगाना पुलिस ने मास्क न पहनने वालों से अब तक वसूला 31 करोड़ का जुर्माना

    Related Posts

    हर घर नल-जल योजना बनी मुसीबत! पाइपलाइन बिछाने के नाम पर सड़कें तबाह, दलदल में फिसल रहे ग्रामीण

    May 10, 2026

    28 साल से पुनर्वास की राह देख रहे चाटीकोचा के विस्थापित, टेलिंग पॉन्ड की धूल और रेडिएशन पर बढ़ी चिंता

    May 10, 2026

    दिनदहाड़े माइक्रो फाइनेंस कर्मी से डेढ़ लाख की लूट, विरोध पर अपराधियों ने की फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

    May 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    15वें दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का भव्य समापन, ‘ए न्यू पोस्टबॉक्स : टेल्स फ्रॉम पार्टीशन’ सम्मानित

    सावधान! बीवी को पढ़ाया, नर्स बनते ही छोड़ा? गोंडा राजेश रेनू विवाद | राष्ट्र संवाद

    छपकर बिकते थे कभी, सच के थे अख़बार,

    महिला आरक्षण: राजनीतिक दलों का दोहरा चरित्र | राष्ट्र संवाद

    प्रतिनिधित्व और संतुलन: शुभेंदु मंत्रिमंडल में नए बंगाल की झलक | राष्ट्र संवाद

    बंगाल में पहली भाजपा सरकार: शुभेंदु अधिकारी मंत्रिमंडल | राष्ट्र संवाद

    हर घर नल-जल योजना बनी मुसीबत! पाइपलाइन बिछाने के नाम पर सड़कें तबाह, दलदल में फिसल रहे ग्रामीण

    28 साल से पुनर्वास की राह देख रहे चाटीकोचा के विस्थापित, टेलिंग पॉन्ड की धूल और रेडिएशन पर बढ़ी चिंता

    दिनदहाड़े माइक्रो फाइनेंस कर्मी से डेढ़ लाख की लूट, विरोध पर अपराधियों ने की फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

    मेघाहातुबुरु में दर्दनाक घटना: ठेका मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.