111 सेव लाइफ अस्पताल के संचालक डॉक्टर ओपी आनंद ने चलाया ब्रह्मास्त्र, मरीजों को अन्यत्र शिफ्ट करने का उपायुक्त से किया अपील
आदित्यपुर :ट्रिपल वन सेव लाइफ अस्पताल के प्रबंधक डॉक्टर ओपी आनंद ने खड़ा किया नया बखेड़ा
पिछले तीन-चार दिनों से आदित्यपुर स्थित 111 सेव लाइफ अस्पताल के संचालक डॉ ओपी आनंद अखबारों की सुर्खियों में हैं आर आई टी थाने में मामला दर्ज होने के बाद डॉक्टर ओपी आनंद ने आज अस्पताल के बाहर एक सूचना लगाई है जिसमें उन्होंने लिखा है की अब यहां मरीजों का इलाज नहीं होगा और जो मरीज अस्पताल में भर्ती हैं वह लोग तत्काल दूसरी जगह अपनी व्यवस्था कर ले इसके बाद से ही भर्ती मरीजों के परिजनों के बीच अफरा-तफरी मच गई है
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अपने ऊपर शिकंजा कसते देख डॉक्टर ओपी आनंद ने अपना ब्रह्मास्त्र चलाया है ओपी आनंद ने उपायुक्त के लिखे पत्र में कहा है कि मेरे ऊपर हुए मुकदमे से मैं आहत हूं इस हालत में मरीजों का देखभाल नहीं कर सकता हूं मैंने जो मंत्री के ऊपर विवादित बयान दिया है उस पर मुझे अफसोस है परंतु जिस तरह से मेरे ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया है उससे मैं आहत भी हूं जिसके कारण मैं मरीजों का देखभाल करने में अपने आप को असहज महसूस कर रहा हूं

