दीपेंद्र कुमार (दीपू सिंह) किसान मोर्चा सह कोषाध्यक्ष
झारखंड प्रदेश ने आज झारखंड सरकार के खिलाफ एकदिवसीय धरना अपने आवास पर पर दी तथा झारखंड सरकार से यह माँग किया कि धान का जो बकाया राशि अभी तक भुगतान नही किया गया है उसे अबिलम्ब भुगतान किया जाय ताकि झारखंड के किसान समय पर धान रोपाई का कार्य कर सके।
श्री सिंह ने कहा कि अन्य दाताओं के भरोसे देश चल रहा है एक तरफ किसानों की सरकार तारीफ कर रही है और दूसरी तरफ किसानों को साजिश के तहत कमजोर किया जा रहा है हेमंत सरकार किसानों के उन्नति के लिए कार्य करें किसानों को प्रशिक्षित करने का कार्य राज्य सरकार करें जो पिछली सरकार ने किसानों के उत्थान के लिए योजनाएं शुरू की थी उस पर अमल करने का काम करें हेमंत सरकार

