Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना मरीजों के लिए प्लाज्मा थेरेपी पर लगी रोक, AIIMS और ICMR की नई गाइडलाइंस
    Headlines

    कोरोना मरीजों के लिए प्लाज्मा थेरेपी पर लगी रोक, AIIMS और ICMR की नई गाइडलाइंस

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 18, 2021Updated:May 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: सरकार ने सोमवार को कोविड-19 उपचार के लिए नैदानिक परामर्श में संशोधन किया और मरीजों के उपचार के लिए प्लाज्मा थेरेपी के उपयोग को नैदानिक प्रबंधन दिशा-निर्देश से हटा दिया। सरकार ने पाया कि कोविड-19 मरीजों के उपचार में प्लाज्मा थैरेपी गंभीर बीमारी को दूर करने और मौत के मामलों को कम करने में फायदेमंद साबित नहीं हुई।
    कोविड-19 के लिए गठित राष्ट्रीय कार्य बल-आईसीएमआर की पिछली सप्ताह हुई बैठक के दौरान सभी सदस्य प्लाज्मा थेरेपी को नैदानिक प्रबंधन दिशा-निर्देश से हटाने पर सहमत हुए थे, जिसके बाद सरकार का यह निर्णय सामने आया है। प्लाज्मा थेरेपी को कोविड-19 मरीजों के उपचार में प्रभावी नहीं पाया गया है। आईसीएमआर और एम्स ने कोविड मरीजों के इलाज के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं। पिछले साल से ही प्लाज्मा थेरेपी मरीजों को दी जा रही थी। अप्रैल महीने में शुरू हुई दूसरी लहर के दौरान इसकी मांग काफी ज्यादा बढ़ गई थी। हालांकि, चिकित्सा विशेषज्ञ लगातार प्लाज्मा थेरेपी के असरदार नहीं होने की बात कहते आ रहे थे।
    भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के एक अधिकारी ने कहा कि कार्य बल ने व्यस्क कोविड-19 मरीजों के लिए उपचार संबंधी नैदानिक परामर्श में संशोधन करते हुए प्लाज्मा थेरेपी को हटा दिया।

    उल्लेखनीय है कि कुछ चिकित्सा विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों ने प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के. विजयराघवन को देश में कोविड-19 उपचार के लिए प्लाज्मा थेरेपी के उपयोग को तर्कहीन और गैर-वैज्ञानिक उपयोग करार देते हुए आगाह किया था। (इनपुट भाषा)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराहत भरी खबर, 24 घंटों में 4 लाख से ज्यादा ने दी कोरोना को मात, 2.62 लाख नए मरीज
    Next Article तिरुपति में 3 करोड़ से घटकर मात्र 10 लाख हुआ चढ़ावा

    Related Posts

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    June 28, 2026

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    June 28, 2026

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    जमशेदपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव

    चतरा में शादी की खुशियां मातम में बदली, डीजे वाहन पलटने से एक की मौत, तीन गंभीर घायल

    दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन झपटकर फरार बदमाश

    शराब के नशे में चाचा बना हैवान, बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या

    जमशेदपुर: डबल डाउन बार के बाहर चाकूबाजी का CCTV आया सामने, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    चाईबासा के टेकराहातू गांव में ग्रामीणों संग नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

    दवा पर भरोसा टूटा तो इलाज का आधार भी डगमगाएगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.