Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » DRDO की एंटी-कोविड दवा ‘2DG’ आज होगी लॉन्च, रक्षामंत्री जारी करेंगे पहली खेप
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    DRDO की एंटी-कोविड दवा ‘2DG’ आज होगी लॉन्च, रक्षामंत्री जारी करेंगे पहली खेप

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 17, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: कोविड-19 मरीजों के इलाज में काम आने वाली 2-डिऑक्सी-डी-ग्लूकोज या 2-डीजी दवा की पहली खेप आज लॉन्च होगी। इस दवा को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने हैदराबाद स्थित डॉक्टर रेड्डीज लिमिटेड के साथ मिलकर तैयार किया है।
    खबरों के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन इस दवा की पहले खेप जारी करेंगे। इस महीने में ही ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने कोविड मरीजों के इलाज के लिए सहायक चिकित्सा के तौर पर ग्लूकोज एनालोग वाली इस दवा की आपात इस्तेमाल की अनुमति दी थी।

    खबरों के मुताबिक हैदराबाद की डॉक्टर रेड्डीज लैब में 10 हजार डोज बनकर तैयार हो गई है। कई राज्यों में हुई इस दवा की क्लिनिकल ट्रायल में यह बात सामने आई है कि 2-डीजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को जल्द स्वस्थ करने में कारगर है और इससे उनकी ऑक्सीजन सपोर्ट पर से भी निर्भरता कम होती है।

    सरकार के मुताबिक जिन मरीजों का 2-डीजी से इलाज किया गया है, उनका आरटी-पीसीआर टेस्ट निगेटिव में बदलने का अनुपात काफी ज्यादा है। दवा को विकसित करने की तैयारी पिछले साल अप्रैल में ही कोरोना की पहली लहर के दौरान हुई थी।

    लैबोरेटरी एक्सपेरिमेंट में ही डीआरडीओ और हैदराबाद के सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मोलेक्युलर बायोलॉजी के वैज्ञानिकों ने पाया कि इसके अणु कोरोनावायरस के खिलाफ प्रभावी तौर पर असर करता है और उनका विकास रोक देता है। 2020 के मई से अक्टूबर के बीच फेज 2 का ट्रायल हुआ और पाया गया कि कोविड मरीजों को देने के लिए यह एक सुरक्षित दवा है।

    फेज दो का ट्रायल दो हिस्सों में 110 मरीजों पर पूरा किया गया। पहले हिस्से का प्रयोग 6 अस्पतालों में और दूसरे हिस्से का प्रयोग 11 अस्पतालों में किया गया। तीसरे चरण का क्लिनिकल ट्रायल पिछले साल दिसंबर से लेकर इस साल मार्च तक देश के 27 कोविड अस्पतालों में 220 मरीजों पर किया गया। दिल्ली, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु के अस्पतालों में ये ट्रायल किए गए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र में लगातार तीसरे दिन 40 हजार से कम नए मामले, 24 घंटे में 974 लोगों की मौत
    Next Article ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत करना लक्ष्य:मुख्यमंत्री

    Related Posts

    इस्कॉन कदमा में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की भव्य स्नान यात्रा

    June 29, 2026

    बढ़ते अपराधों पर युवा कांग्रेस ने नगर एसपी को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग

    June 29, 2026

    पोटका में ब्रेन मलेरिया का बढ़ता संकट, चार दिनों में दो बहनों की मौत; 29 नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

    June 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    इस्कॉन कदमा में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की भव्य स्नान यात्रा

    बढ़ते अपराधों पर युवा कांग्रेस ने नगर एसपी को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग

    पोटका में ब्रेन मलेरिया का बढ़ता संकट, चार दिनों में दो बहनों की मौत; 29 नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

    मलेरिया के रोकथाम को फ्रंटलाइन में आए विधायक संजीव सरदार, ग्राउंड जीरो में पहुँच पीड़ितों से मिले

    साकची के शालीमार मार्केट में दिनदहाड़े रंगदारी को लेकर चाकूबाजी, तीन घायल; पिस्टल लेकर दोबारा लौटे बदमाश

    प्रो0 राघव आलोक स्मृति सम्मान समारोह 5 जुलाई को आयोजित होगा।

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सत्र 2026–31 की प्रथम राष्ट्रीय कार्यसमिति का आयोजन जमशेदपुर में

    जमुई ,शादी की शहनाई से पहले पसरा मातम: भतीजी की डोली उठने से पहले चाची की मौत, दादपुर में खूनी हमले के बाद सड़क पर फूटा गुस्सा

    चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ- चक्रधरपुर मुख्य सड़क पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला.

    गिरिडीह में मजदूर का गला रेतकर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में धनबाद रेफर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.