Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र में लगातार तीसरे दिन 40 हजार से कम नए मामले, 24 घंटे में 974 लोगों की मौत
    Breaking News Headlines

    महाराष्ट्र में लगातार तीसरे दिन 40 हजार से कम नए मामले, 24 घंटे में 974 लोगों की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 17, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई: महाराष्ट्र में रविवार को कोविड​​-19 के कारण 974 मौतें हुईं, जिससे राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 81,486 हो गई, जबकि संक्रमण के 34,389 नए मामले आए। राज्य में नए मामलों की संख्या लगातार तीसरे दिन 40,000 से नीचे रही। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि महाराष्ट्र में कुल मामले 53,78,452 तक पहुंच गए हैं।

    दिन में कुल 59,318 मरीजों को छुट्टी दे दी गई, जिससे महाराष्ट्र में अब तक ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 48,26,371 हो गई है जबकि राज्य में अब 4,68,109 मरीजों का इलाज चल रहा है। संक्रमितों के ठीक होने की दर 89.74 प्रतिशत है। विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि 2,64,587 नई जांच के साथ, महाराष्ट्र में अब तक की गईं जांच की कुल संख्या बढ़कर 3,11,03,991 हो गई है।

    मुंबई में 1544 नए मामले : मुंबई में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1544 मामले आए। कुल 22,430 नमूनों की जांच की गई जो कि इस महीने सबसे कम है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि 60 और मरीजों की मौत हो जाने से अब तक कुल 14,260 लोगों की मौत हुई है। नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 6,88,696 हो गई है।

    बीएमसी के मुताबिक अब तक मुंबई में कोविड-19 के लिए कुल 58,98,605 नमूनों की जांच की गयी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 2438 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिल गयी। मुंबई में अब तक 6,36,753 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वित्तीय राजधानी में 35,702 उपचाराधीन मरीज हैं और 86 निषिद्ध क्षेत्र हैं। मुंबई में संक्रमण के सबसे ज्यादा 11,163 मामले 4 अप्रैल को आए थे, वहीं 1 मई को सर्वाधिक 90 लोगों की मौत हुई।
    जुलूस निकालने वाले 200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज : महाराष्ट्र के पुणे में एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार के लिए मोटरसाइकल जुलूस निकालने के आरोप में पुलिस ने करीब 200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    पुलिस के मुताबिक एक कुख्यात अपराधी ने व्यक्ति की हत्या कर दी थी। अधिकारी ने बताया कि अंतिम संस्कार के लिए शनिवार को जुलूस में कम से कम 100 मोटरसाइकलें शामिल थीं।
    उन्होंने बताया कि जुलूस की शुरुआत धनकवाड़ी से हुई और यह कटराज शवदाह गृह पर जाकर समाप्त हुआ। अधिकारी ने बताया कि अंतिम संस्कार के लिए जुलूस में हिस्सा लेने वाले और गैरकानूनी रूप से जुटे सभी 200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। (भाषा)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमध्यप्रदेश के जबलपुर में नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी
    Next Article DRDO की एंटी-कोविड दवा ‘2DG’ आज होगी लॉन्च, रक्षामंत्री जारी करेंगे पहली खेप

    Related Posts

    जमशेदपुर में निकली प्राइड वॉक, समानता, सम्मान और समावेशिता का दिया संदेश

    June 29, 2026

    इस्कॉन कदमा में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की भव्य स्नान यात्रा

    June 29, 2026

    बढ़ते अपराधों पर युवा कांग्रेस ने नगर एसपी को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग

    June 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में निकली प्राइड वॉक, समानता, सम्मान और समावेशिता का दिया संदेश

    इस्कॉन कदमा में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की भव्य स्नान यात्रा

    बढ़ते अपराधों पर युवा कांग्रेस ने नगर एसपी को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग

    पोटका में ब्रेन मलेरिया का बढ़ता संकट, चार दिनों में दो बहनों की मौत; 29 नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

    मलेरिया के रोकथाम को फ्रंटलाइन में आए विधायक संजीव सरदार, ग्राउंड जीरो में पहुँच पीड़ितों से मिले

    साकची के शालीमार मार्केट में दिनदहाड़े रंगदारी को लेकर चाकूबाजी, तीन घायल; पिस्टल लेकर दोबारा लौटे बदमाश

    प्रो0 राघव आलोक स्मृति सम्मान समारोह 5 जुलाई को आयोजित होगा।

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सत्र 2026–31 की प्रथम राष्ट्रीय कार्यसमिति का आयोजन जमशेदपुर में

    जमुई ,शादी की शहनाई से पहले पसरा मातम: भतीजी की डोली उठने से पहले चाची की मौत, दादपुर में खूनी हमले के बाद सड़क पर फूटा गुस्सा

    चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ- चक्रधरपुर मुख्य सड़क पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला.

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.