Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश कोरोना के खिलाफ तेज हुई जंग, अगले 3 दिनों में राज्यों को मिलेगी वैक्सीन की 51 लाख खुराक
    Breaking News राष्ट्रीय

    देश कोरोना के खिलाफ तेज हुई जंग, अगले 3 दिनों में राज्यों को मिलेगी वैक्सीन की 51 लाख खुराक

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 17, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देशभर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर को देखते हुए वैक्सीनेशन की रफ्तार भी तेज कर दी गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में अब तक 18 करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 17,33,232 वैक्सीन लगाई गई हैं. जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 18,22,20,164 पहुंच गया है.भारत सरकार द्वारा अब तक राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को 20 करोड़ से अधिक वैक्सीन खुराक (20,28,09,250) नि:शुल्क प्रदान की गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि 1.84 करोड़ से अधिक वैक्सीन खुराक (1,84,41,478) अभी भी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध है. अगले 3 दिनों में उन्हें इसके अलावा लगभग 51 लाख खुराक और दी जाएगी.
    जुलाई तक दी जा चुकी होंगी वैक्सीन की 51.6 करोड़ डोज
    स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा, बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिए वैक्सीन के उत्पादन में लगातार वृद्धि की जा रही है. दूसरी ओर फिलहाल जिन वैक्सीन का उत्पादन किया जा रहा है, उन्हें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को समान रूप से वितरित किया रहा है. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, जुलाई के अंत तक हमारे यहां 51.6 करोड़ वैक्सीन की डोज दी जा चुकी होंगी. इनमें अब तक दी जा चुकी 18 करोड़ डोज शामिल हैं.

    वैक्सीनेशन के लिए 21 करोड़ से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

    देश में वैक्सीनेशन के लिए 21.26 करोड़ लोगों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है. इनमें से 7,53,60,510 करोड़ लोग 18 से 44 वर्ष के बीच के हैं जबकि 13,72,81,236 करोड़ 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के हैं.

    दिसंबर तक देश के हर नागरिक को वैक्सीन

    केंद्र सरकार का दावा है कि अगस्त से दिसंबर के बीच 5 महीनों में देश में 2 अरब से अधिक खुराक उपलब्ध कराई जाएंगी, जो पूरी आबादी का टीकाकरण करने के लिए पर्याप्त हैं. उन्होंने कहा कि अगले साल की प्रथम तिमाही तक यह संख्या तीन अरब होने की संभावना है. अगस्त से दिसंबर के बीच कोविशील्ड की 75 करोड़ खुराक का उत्पादन अनुमानित है, जबकि कोवैक्सीन की 55 करोड़ खुराक उपलब्ध कराई जाएंगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article इंदौर : दवा गोदाम में लगी भीषण आग, यहां रखे थे ब्लैक फंगस में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन

    Related Posts

    साकची के शालीमार मार्केट में दिनदहाड़े रंगदारी को लेकर चाकूबाजी, तीन घायल; पिस्टल लेकर दोबारा लौटे बदमाश

    June 29, 2026

    प्रो0 राघव आलोक स्मृति सम्मान समारोह 5 जुलाई को आयोजित होगा।

    June 29, 2026

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सत्र 2026–31 की प्रथम राष्ट्रीय कार्यसमिति का आयोजन जमशेदपुर में

    June 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    साकची के शालीमार मार्केट में दिनदहाड़े रंगदारी को लेकर चाकूबाजी, तीन घायल; पिस्टल लेकर दोबारा लौटे बदमाश

    प्रो0 राघव आलोक स्मृति सम्मान समारोह 5 जुलाई को आयोजित होगा।

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सत्र 2026–31 की प्रथम राष्ट्रीय कार्यसमिति का आयोजन जमशेदपुर में

    जमुई ,शादी की शहनाई से पहले पसरा मातम: भतीजी की डोली उठने से पहले चाची की मौत, दादपुर में खूनी हमले के बाद सड़क पर फूटा गुस्सा

    चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ- चक्रधरपुर मुख्य सड़क पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला.

    गिरिडीह में मजदूर का गला रेतकर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में धनबाद रेफर

    झारखंड में मानसून अब तक रूठा, बारिश के लिए हुई पहाड़ की पूजा

    झारखंड साहित्य सभा के तत्वावधान में त्र्यंबक महादेव मंदिर परिसर में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया

    बड़ा हादसा तीन की हुई मौत

    बड़ा हादसा तीन की हुई मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.