Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सांसद बिद्युत बरण महतो ने उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम को पत्र लिखकर मांग किया है कि पूर्वी सिंहभूम जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामवासियों एवं स्थानीयवासियों के लिए टीकाकरण की प्रक्रिया को सुलभ बनाया जाए
    Breaking News झारखंड

    सांसद बिद्युत बरण महतो ने उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम को पत्र लिखकर मांग किया है कि पूर्वी सिंहभूम जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामवासियों एवं स्थानीयवासियों के लिए टीकाकरण की प्रक्रिया को सुलभ बनाया जाए

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सांसद बिद्युत बरण महतो ने उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम को पत्र लिखकर मांग किया है कि पूर्वी सिंहभूम जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामवासियों एवं स्थानीयवासियों के लिए टीकाकरण की प्रक्रिया को सुलभ बनाया जाए।
    उपायुक्त को लिखे गए पत्र के माध्यम से सांसद ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम वासियों को कोविड टीकाकरण में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसका कारण है कि एक तो ग्रामीण क्षेत्र में अभी भी काफी अशिक्षा है और दूसरी ओर मोबाइल और इंटरनेट का उपयोग करते हुए टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन कराना और फिर स्लाट बुक कराना उनके सब के वश की बात नहीं है। यह विगत दो दिनों के टीकाकरण अभियान में स्पष्ट हो चुका है। यह देखा गया कि बोडा़म जैसे सुदूर क्षेत्रों में ग्रामीण टीकाकरण का बाट जोहते रह गए और शहरी क्षेत्र के साथ साथ पड़ोसी बंगाल से लोग आकर टीका लेकर चले गए।
    उसी प्रकार के मामले चाकुलिया एवं बहरागोड़ा के टीकाकरण केन्द्र पर भी हुआ है। वहाँ पर भी प. बंगाल और उड़ीसा के लोग टीकाकरण करके चले गए।इस प्रकार टीकाकरण के इच्छुक ग्रामवासी स्थानीय लोग वंचित हो गए वहीं इस बात को लेकर उनके मन में आक्रोश भी व्याप्त हो रहा है।
    सांसद श्री महतो ने सुझाव दिया कि टीकाकरण मे आधार कार्ड का उपयोग लागू किया जाए। यह एक ओर जहाँ समस्त ग्रामवासियों के पास उपलब्ध है और उनके लिए उपयोग करना सरल है वहीं बाहरी एवं खासकर पड़ोसी राज्यों से आनेवाले लोगों पर इससे अंकुश लग जाएगा। इससे पूरे जिला मे टीकाकरण अभियान सुचारू एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो सकेगा।
    इस पत्र की प्रति सिविल सर्जन, पूर्वी सिंहभूम को भी प्रेषित की गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोरोना संक्रमण के रोक थाम हेतु किए जा रहे कार्यों का स्वास्थ्य मंत्री बनना गुप्ता ने कि समीक्षा
    Next Article भाजपा जिला अध्यक्ष ने पूर्व सांसद व करमाटांड़ थाना प्रभारी पर कानून उल्लंघन करने का लगाया आरोप

    Related Posts

    सरजामदा सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान को सीजीपीसी में किया गया सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। साकची स्थित सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यालय में सोमवार को सरजामदा गुरुद्वारा सिख स्त्री का प्रधान बनने पर सुरजीत कौर और उनकी सहयोगियों को सम्मानित किया गया। सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी रविंद्र कौर और महासचिव परमजीत कौर ने उन्हें यह सम्मान दिया और आशा व्यक्त की, कि अपना कार्यकाल वह सभी को साथ लेकर निभाएंगी और गुरु घर की सेवा में बढ़ चढ़ कर शामिल होंगी। सरबजीत कौर के साथ नवनीत कौर, जसपाल कौर और मंजीत कौर को भी ओढ़नी व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सरजामदा गुरुद्वारा के पिछले दिनों मनाए गए स्थापना दिवस के दौरान बीबी रविंद्र कौर अपरिहार्य कारणों से शामिल नहीं हो सकी थी। इसे लेकर सिख नौजवान सभा के सम्मान को बीबी सरबजीत कौर ने रविंद्र कौर को प्रदान किया। इस विशेष मौके पर सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

    June 29, 2026

    डबल डाउन क्लब चाकूबाजी कांड: घायल हिमांशु सिंह की मौत, हत्या की धाराओं में आगे बढ़ेगी जांच

    June 29, 2026

    राउंड टेबल इंडिया के बैडमिंटन टूर्नामेंट में 250 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    June 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बोकारो में विस्थापित और पुलिस के बीच नोंक झोंक डीसी और डीडीसी का यात्रा निकाल कर शव का अंतिम संस्कार करने से रोकने का किया गया काम।

    बिष्टुपुर चाकूबाजी पर भाजपा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    बिहार मद्य निषेध अधिनियम मामले में डॉ. अभिषेक मुंडू को विशेष उत्पाद न्यायालय से बड़ी राहत

    गिरिडीह पुलिस ने लौटाई 211 परिवारों की मुस्कान, विशेष अभियान में बरामद खोए और चोरी हुए मोबाइल वास्तविक मालिकों को सौंपे

    हजारीबाग हूल दिवस पर प्रकृति संरक्षण का अनोखा संदेश, सागवान के पत्ते पर आमंत्रण देकर सांसद मनीष जयसवाल को दिया गया पारंपरिक न्योता

    जमशेदपुर में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, मानगो से चार आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाराद्वारी कुम्हारपाड़ा में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया.

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.