Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जो कहता था गंगा ने बुलाया है, उसने मां गंगा को रुलाया है, राहुल गांधी का ट्वीट
    Breaking News Headlines राजनीति

    जो कहता था गंगा ने बुलाया है, उसने मां गंगा को रुलाया है, राहुल गांधी का ट्वीट

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में गंगा नदी में पाए गए शवों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने तंज कसते हुए अप्रत्यक्ष रूप से ट्विटर पर लिखा, “जो कहता था गंगा ने बुलाया है, उसने मां गंगा को रुलाया है.” राहुल गांधी ने इसके साथ अखबार की एक रिपोर्ट को भी शेयर किया, जिसमें दावा किया गया है कि गंगा नदी के किनारे 1,140 किलोमीटर रेंज में 2,000 से ज्यादा शव मिल हैं.राहुल गांधी का यह तंज पीएम मोदी के एक पुराने बयान को टारगेट किया गया है. प्रधानमंत्री बनने से पहले लोकसभा चुनाव 2014 के प्रचार के दौरान वाराणसी में नरेंद्र मोदी ने कहा था, “न तो यहां मैं आया हूं और न ही मुझे भेजा गया है. दरअसल, मुझे तो मां गंगा ने यहां बुलाया है. यहां आकर मैं वैसी ही अनुभूति कर रहा हूं, जैसे एक बालक अपनी मां की गोद में करता है.”
    पिछले कुछ दिनों में गंगा नदी में या उसके किनारे कई शवों को देखा गया है और आशंका जताई जा रही है कि नदी में बह रहे शव कोविड-19 संक्रमितों के हैं. सबसे पहले ऐसा मामला बिहार के बक्सर के जिले में देखा गया था, जहां कई लाशें नदी में बहती पाई गई थी. इसके बाद उत्तर प्रदेश के कई जिलों से ऐसी तस्वीरें सामने आईं हैं. उत्तर प्रदेश की नदियों में शवों को बहाए जाने पर रोक लगाने के लिए शुक्रवार को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने गृह विभाग को गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया था.पिछले कुछ दिनों में हमीरपुर में यमुना नदी, गाजीपुर और बलिया में गंगा नदी में बड़ी संख्या में लावारिस शव बहते हुए मिले थे जिनका प्रशासन ने अंतिम संस्कार कराया. राज्य सरकार द्वारा शुक्रवार को जारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि यदि जरूरी हो तो स्‍थानीय स्‍तर पर नदियों में शव बहाने वालों के खिलाफ जुर्माना भी लगाया जाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि मृतकों की सम्मानजनक अंत्येष्टि के लिए धनराशि स्वीकृत की गई है और लावारिस शव के मामले में भी सम्मानजनक तरीके से धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अंतिम संस्कार कराया जाए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरविवार के दिन भैरव जी की आराधना से समस्त भय और संकट दूर होते
    Next Article आदित्यपुर के 111 नर्सिंग होम के संचालक को यह नहीं भूलना चाहिए कि वे कानून से ऊपर नहीं: राकेश तिवारी

    Related Posts

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    November 7, 2026

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    November 7, 2026

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    महिला सुरक्षाकर्मी से सहकर्मी गार्ड ने किया दुर्व्यवहार, थाने में प्राथमिकी दर्ज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.