जामताड़ा: गुरुवार देर रात बागडेहरी थाना क्षेत्र से बैल चुराने का मामला प्रकाश में आया |मामला बागडेहरी थाना क्षेत्र के नवडीहा गांव के टोला साड़धारा की बताई जा रही है|इस संबंध में पीड़ीत हीरालाल घोष ने बागडेहरी थाना में उक्त के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है |पीड़ित ने थाने में इस संबंध में लिखित आवेदन दिया है| लिखित आवेदन में बताया है कि देर रात निजमानधारा के अभिराम मंडल तथा कुंडहित थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर के मणिलाल घोष ने घर में घुसकर बैल चोरी किया|गौरतलब है है कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपनी तत्परता से अभिराम मंडल को गिरफ्तार किया|इस संबंध में बागडेहरी थाना प्रभारी बिरजू कुमार साव ने कहा की लिखित आवेदन के आधार पर कार्यवाही की गई|एक व्यक्ति अभिराम मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है|उक्त के विरुद्ध थाना में 11/21 कांड संख्या दर्ज की गई है एवं भादवि की धारा 379/ 411 लगाई गई है |इस केस की अनुसंधान पुलिस अवर निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह करेंगे|

