Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान स्थित टीका केंद्र में 18 साल से ज्यादा आय़ु वर्ग के लाभार्थियों के लिए निःशुल्क टीकाकरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान स्थित टीका केंद्र में 18 साल से ज्यादा आय़ु वर्ग के लाभार्थियों के लिए निःशुल्क टीकाकरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 14, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान स्थित टीका केंद्र में 18 साल से ज्यादा आय़ु वर्ग के लाभार्थियों के लिए निःशुल्क टीकाकरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ
    मुख्यमंत्री ने राज्य वासियों से किया आग्रह- टीकाकरण के माध्यम से खुद, परिवार, समाज, राज्य और देश को सुरक्षित रखने के लिए आगे आएं

    लोग हतोत्साहित नहीं हो और हौसला बनाए रखें, क्योंकि कोरोना के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़नी है

    स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के पालन में राज्यवासी सहयोग करें, कोरोना की चेन तोड़ने में मिलेगी मदद:हेमन्त सोरेन

     

    रांची – कोरोना महामारी के इस दौर में कोविड-19 का टीका हमारे लिए एक सुरक्षा कवच की तरह है। यह टीका लेकर हम खुद और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं। राज्यवासियों से आग्रह है कि वे टीका जरूर लगवाएं। यह कहना है मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन का। वह शुक्रवार को रांची के श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान स्थित टीका केंद्र में 18 साल से ज्यादा आय़ु वर्ग के लाभार्थियों के लिए निःशुल्क टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ करने के अवसर पर बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब युवाओं के लिए टीकाकऱण कार्यक्रम आरंभ हो चुका है। राज्य के सभी युवाओं का निःशुल्क टीकाकऱण सुनिश्चित करना सरकार की विशेष प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि टीकाकरण के माध्यम से लोग राज्य और देश को सुरक्षित रखने के लिए आगे आएंगे।

    सभी के सहयोग से कोरोना के खिलाफ जीतेंगे जंग

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना का संक्रमण लगातार अपना रूप बदल रहा है। लगातार लोगों को यह अपनी चपेट में ले रहा है, लेकिन इससे हतोत्साहित होने की जरूरत नहीं है। इस महामारी से लंबी लड़ाई लड़नी है, इसलिए हौसला बनाए रखना है। सभी के सहयोग और सहभागिता से हम निश्चित तौर पर कोरोना से जंग जीतने में कामयाब होंगे। उन्होंने राज्यवासियों से आग्रह किया कि स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह में अपना सहयोग दें, इससे कोरोना की चेन तोड़ने में मदद मिलेगी।

    कमियों को लगातार कर रहे दूर, बढ़ा रहे स्वास्थ्य संसाधन

    इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में सरकार कोरोना के खिलाफ पूरी ताकत के साथ जंग लड़ रही है। इस सिलसिले में जो भी चुनौतियां सामने आ रही हैं, उससे निपटने के लिए न सिर्फ कमियों को दूर किया जा रहा है, बल्कि संसाधनों को भी बढ़ाया जा रहा है। इस वैक्सीनेशन कार्यक्रम के माध्यम से राज्य के हर युवा का टीकाकऱण करने का सरकार ने लक्ष्य रखा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे टीका जरूर लगवाएं।

    इस मौके पर विकास आय़ुक्त-सह-अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग श्री अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का और नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव श्री विनय कुमार चौबे के अलावा रांची के उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, उप विकास आय़ुक्त और अनुमंडल पदाधिकारी समेत कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिले में 13 स्थानों पर आज से 18-44 वर्ष के सभी लाभार्थियों का निःशुल्क टीकाकरण अभियान का हुआ शुभारंभ, शहरी क्षेत्र में 2 वहीं सभी प्रखंड मुख्यालयों में बना एक-एक टीका केंद्र
    Next Article बागडेहरी पुलिस ने दिखाई तत्परता,एक को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    राउंड टेबल इंडिया के बैडमिंटन टूर्नामेंट में 250 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    June 29, 2026

    बोकारो में विस्थापित और पुलिस के बीच नोंक झोंक डीसी और डीडीसी का यात्रा निकाल कर शव का अंतिम संस्कार करने से रोकने का किया गया काम।

    June 29, 2026

    बिष्टुपुर चाकूबाजी पर भाजपा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    June 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राउंड टेबल इंडिया के बैडमिंटन टूर्नामेंट में 250 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    बोकारो में विस्थापित और पुलिस के बीच नोंक झोंक डीसी और डीडीसी का यात्रा निकाल कर शव का अंतिम संस्कार करने से रोकने का किया गया काम।

    बिष्टुपुर चाकूबाजी पर भाजपा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    बिहार मद्य निषेध अधिनियम मामले में डॉ. अभिषेक मुंडू को विशेष उत्पाद न्यायालय से बड़ी राहत

    गिरिडीह पुलिस ने लौटाई 211 परिवारों की मुस्कान, विशेष अभियान में बरामद खोए और चोरी हुए मोबाइल वास्तविक मालिकों को सौंपे

    हजारीबाग हूल दिवस पर प्रकृति संरक्षण का अनोखा संदेश, सागवान के पत्ते पर आमंत्रण देकर सांसद मनीष जयसवाल को दिया गया पारंपरिक न्योता

    जमशेदपुर में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, मानगो से चार आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाराद्वारी कुम्हारपाड़ा में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया.

    जमशेदपुर में निकली प्राइड वॉक, समानता, सम्मान और समावेशिता का दिया संदेश

    इस्कॉन कदमा में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की भव्य स्नान यात्रा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.